पाकिस्तान के बाबर आज़म ICC ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 बने, लगातार दूसरी बार जीता खिताब

babar azam
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 26 2023 3:44PM

पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम ने लगातार दूसरे वर्ष मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड को हासिल किया है। इससे पहले उन्हें आईसीसी वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया था। बीते वर्ष भी एकदिवसीय फॉर्मेट में बाबर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

वर्ष 2022 में मैच विनिंग नॉक, स्ट्रोक-प्ले और व्यक्तिगत दृष्टिकोण के साथ खेलने वाले पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम ने लगातार दूसरे वर्ष मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड को हासिल किया है। इससे पहले उन्हें आईसीसी वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया था। बीते वर्ष भी एकदिवसीय फॉर्मेट में बाबर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बीते वर्ष यानी 2022 में वनडे मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन के दम पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इस दौरान उन्होंने नौ मुकाबलों में 84 की औसत से कुल 679 रन बनाए थे। उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े थे।

इस वर्ष उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो शतक जड़े थे जबकि तीन शतक लगातार ठोके थे। उनका तीसरा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। बता दें कि बाबर आजम वर्ष 2021 जुलाई से ही वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है। उनकी दमदार फॉर्म के चलते साफ है कि उनकी बादशाहत आने वाले काफी समय तक कायम रह सकती है।

ये खिलाड़ी हासिल कर चुके हैं उपलब्धि 

बता दें कि बाबर आजम इस उपलब्धि के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स के खास क्लब में शामिल होगी। बाबर आजम से पहले इन बल्लेबाजों ने भी लगातार दो बार इस अवार्ड पर कब्जा जमाया है। लगातार दो बार सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले बल्लेबाज थे। वर्ष 2008 और 2009 में उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नामित किया था। इसके बार एबी डिविलियर्स वर्ष 2014 और 2016 में ये सम्मान पाने वाले खिलाड़ी बने। उनके बाद वर्ष 2017 और 2018 में विराट कोहली भी लगातार दो बार ये खिताब हासिल कर चुके है।

बेन स्टोक्स ने हासिल की ये उपलब्धि

वहीं आईसीसी की तरफ से टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के तौर पर बेन स्टोक्स को शामिल किया है। इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने बीते वर्ष टेस्ट मुकाबलों में 36.25 औसत से 870 रन बनाए थे।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़