इतिहास बनाने की दहलीज पर बाबर आजम, विराट कोहली भी हैं काफी पीछे

Babar Azam
अंकित सिंह । Jul 6 2021 3:44PM

बाबर आजम शुरू से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अहम बल्लेबाज रहे हैं। वह लगातार रन बनाते हैं। वर्तमान श्रृंखला में अगर वह एक शतक बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14 शतकों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।

वर्तमान में विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की बात की जाए तो उनमें विराट कोहली और बाबर आजम का नाम सामने आता है। दोनों ही बल्लेबाज कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। एक तरफ विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान होने के साथ-साथ एक दिवसीय, टी-20 और टेस्ट में भी अच्छा खासा रण बनाते हैं तो वहीं बाबर आजम के साथ भी यही स्थिति है। बाबर आजम पाकिस्तान के कप्तान होने के साथ-साथ टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। इन सबके बीच बाबर आजम एक और इतिहास बनाने की कगार पर खड़े हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या कोच के पद पर अब रवि शास्त्री की जगह होंगे राहुल द्रविड़? जानिए कपिल देव का जवाब

दरअसल, बाबर आजम ने अब तक 80 वनडे मैच की 78 पारियों में 3808 रन बनाए हैं। अगर वह 192 रन और बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वर्तमान में पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के साथ वनडे श्रृंखला खेल रही है। अब तक यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम है। हाशिम अमला ने 81 पारियों में इस आंकड़े को पार किया था। विवियन रिचर्ड्स ने 4000 रन बनाने के लिए 88 पारियां खेली थी जबकि इंग्लैंड के जो रूट ने 91 पारियों में ऐसा किया है। विराट कोहली ने 93 पारियों में 4000 रन बनाए है।

इसे भी पढ़ें: उप-कप्तान के रूप में मेरा काम दूसरों के कौशल और मानसिक स्वास्थ्य में मदद करना है: भुवनेश्वर

बाबर आजम शुरू से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अहम बल्लेबाज रहे हैं। वह लगातार रन बनाते हैं। वर्तमान श्रृंखला में अगर वह एक शतक बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14 शतकों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड भी हाशिम आमला के ही नाम पर हैं जिन्होंने 84 पारियों में 14 शतक बनाए थे। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 8 जुलाई को कार्डिफ में पहला वनडे खेला जाएगा। दूसरा वनडे 10 जुलाई को लॉर्ड्स में जबकि तीसरा 13 जुलाई को बर्मिंघम में होगा। 16 जुलाई से तीन T20 मैचों की श्रृंखला शुरू होगी। इन सबके बीच खबर यह भी है कि दोनों ही टीमों के कुछ खिलाड़ी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में इस श्रृंखला पर भी असर पड़ सकता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़