IPL Points Table में GT का दबदबा, Captain Gill ने बताया- 160 रन बनाकर कैसे जीतते हैं मैच

Shubhman Gill
ANI

सनराइजर्स हैदराबाद पर 82 रन की बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने को फायदेमंद बताया। गिल ने कहा कि 160-170 का स्कोर बनाने के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने टीम को लगातार पांचवीं जीत दिलाकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचाया।

सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करना उनकी टीम के लिये फायदेमंद रहा। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजा था। गुजरात के पांच विकेट पर 168 रन के जवाब में सनराइजर्स 14 . 5 ओवर में 86 रन पर आउट हो गए।

गिल ने मैच के बाद कहा ,‘‘ पहले बल्लेबाजी करना हमें रास आया। हमने अच्छी गेंदबाजी भी की जो जरूरी था।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इस पर बात की थी कि अगर 160 . 170 रन बना लिये तो हमारे गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनके लिये आसान नहीं होगा। हमने पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी की।

हमारे दोनों गेंदबाजों को शाबासी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम किसी खास शैली या ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलते हैं। हम हालात का आकलन करके उसके मुताबिक खेलते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़