ICC T20 Rankings: फ्लॉप प्रदर्शन के कारण अभिषेक शर्मा को नुकसान, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को बड़ा फायदा

Sahibzada Farhan and Abhishek Sharma
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 4 2026 5:55PM

टी20 वर्ल्ड कप में ज्यादातर फ्लॉप होने के बाद भी अभिषेक की रैंकिंग में फर्क नहीं पड़ा। वह पहले ही पायदान पर मौजूद हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचा है।

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें सभी की नजरें भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर थीं। वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को बड़ा फायदा हुआ है। इसके अलावा टॉप-5 रैंकिंग में अभिषेक के अलावा ईशान किशन दूसरे बल्लेबाज काबिज हैं। 

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप में ज्यादातर फ्लॉप होने के बाद भी अभिषेक की रैंकिंग में फर्क नहीं पड़ा। वह पहले ही पायदान पर मौजूद हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचा है। 

शुरुआती तीन मैचों में डक आउट हने वाले अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच में ही चले हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मैच में अभिषेक ने 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सुपर-8 के बाकी दो मैचों में 15 और 10 रन ही बनाए। इसप्रदर्शन के बाद अभिषेक पहले नंबर पर हैं उनकी रेटिंग में 874 है। 

इसके अलावा पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पहुंच गए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद पाक बल्लेबाज की रेटिंग 848 की है। 

वहीं रैंकिंग में मौजूद टॉप-5 बल्लेबाजों को देखा जाए तो अभिषेक शर्मा पहले पायदान पर हैं। इसके अलावा साहिबजादा फरहान दूसरे, तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं। इसके साथ ही इस लिस्ट में ईशान किशन 783 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं। फिर पांचवें पायदान पर श्रीलंका के पथुम निसंका है जिनकी रेटिंग 766 है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़