IND vs SL: वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर पहुंचे श्रीलंका, यहां जानें विराट को लेकर अपडेट

kl sharma and shreyas iyer
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jul 29 2024 2:50PM

वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट से छोटे से ब्रेक पर थे। उनके अलावा विराट कोहली भी ब्रेक पर चले गए थे। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा कुलदीप यादव को भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ब्रेक मिला था।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट से छोटे से ब्रेक पर थे। उनके अलावा विराट कोहली भी ब्रेक पर चले गए थे। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा कुलदीप यादव को भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ब्रेक मिला था। विराट और रोहित दोनों ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। अब वनडे सीरीज के लिए पहुंच गए हैं। 30 जुलाई से भारत और श्रीलंका के बीच 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेली जाएगा। 

क्रिकबज की खबर के मुताबिक कप्तान रोहित, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, कुलदीप यादव और हर्षित राणा वनडे सीरीज की तैयारी के लिए कोलंबो पहुंच चुके हैं। वहीं टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर भी पालेकल से कोलंबो पहुंच गए हैं। अभिषेक नायर की देख-रेख में रोहित, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, कुलदीप और हर्षित राणा वनेड सीरीज की तैयारियों में जुटेंगे। वनडे स्क्वॉड के बाकी खिलाड़ी इस समय श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा हैं, टी20 सीरीज खत्म होने के बाद बाकी खिलाड़ी कोलंबो रवाना होंगे। 

शुभमन गिल, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद फिलहाल टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं और ये सभी वनडे स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं। टी20 सीरीज खत्म होने के बाद रवि बिश्नोई, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल श्रीलंका दौरे से वापस लौट सकते हैं। हार्दिक पंड्या ने पहले ही साफ कर दिया था, कि निजी कारणों के चलते वो वनेड सीरीज नहीं खेल पाएंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़