INDIA vs OMAN Highlights: एशिया कप 2025 में भारत की जीत की हैट्रिक, ओमान के खिलाफ 21 रन से दर्ज की जीत

भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेला गया। जिसे भारत ने 21 रन से जीत लिया। इस मुकाबले में ओमान ने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए जिसके जवाब में ओमान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।
अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेला गया। जिसे भारत ने 21 रन से जीत लिया। इस मुकाबले में ओमान ने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए जिसके जवाब में ओमान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। ओमान की ओर से आमिर कलीम ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। जबकि भारत के लिए हार्दिक, हर्षित, कुलदीप और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट झटका।
189 रनों का पीछा करने उतरी ओमान की टीम को कप्तान जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई। जिसे कुलदीप यादव ने तोड़ने का काम किया। कुलदीप ने इस दौरान कप्तान जतिंदर यादव को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। आमिर कालिम ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 46 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। आमीर के अलावा ओमान के लिए हम्माद मिर्जा ने 33 गेंद में 51 रन की पारी खेली। जबकि विनायक महज एक रन ही बना पाए।
इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को दूसरे ओवर में शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल ने 8 गेंद में महज 5 रन बनाए। अभिषेक 15 गेंद में 38 रन बना कर आउट हुए। हार्दिक पंड्या रन आउट हुए। अक्षर पटेल ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। शिवम दुबे 8 गेंद में पांच रन ही बना सके। संजू सैमसन ने 45 गेंद में 56 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 29 और अर्शदीप ने एक रन बनाया। जबकि हर्षित राणा 13 तो कुलदीप यादव एक रन बनाकर नाबाद लौटे।
Sep 20, 2025 00:05 | IND vs OMAN: भारत की 21 रन से जीतअबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 हराया। इस दौरान ओमान की तरफ से बेहतरीन खेल दिखाया गया। इस मुकाबले में ओमान ने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। |
Sep 19, 2025 23:58 | IND vs OMAn Live Score: अर्शदीप सिंह के टी20 करियर में 100 विकेट पूरेभारत के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। अर्शदीप एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 100 विकेट झटके हैं। |
Sep 19, 2025 23:57 | IND vs OMAN Live Score: अर्शदीप ने ओमान को दिया चौथा झटका155 रन पर ओमान को चौथा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने विनायक शुक्ला को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। |
Sep 19, 2025 23:53 | IND vs OMAN Live Score: हार्दिक पंड्या को मिला पहला विकेटहार्दिक पंड्या ने हम्मद मिर्जा को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट हुए। मिर्जा ने इस दौरान 51 रन की बेहतरीन पारी खेली। फिलहाल, ओमान ने बेहतरीन क्रिकेट का परचम दिया है।
|
Sep 19, 2025 23:49 | IND vs OMAN Live Score: हम्मद मिर्जा की फिफ्टी पूरीहम्मद मिर्जा ने भारत के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया। मिर्जा ने अपना अर्धशतक 30 गेंदों में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। |
Sep 19, 2025 23:45 | IND vs OMAN Live Score: ओमान का दूसरा विकेट गिराआमीर कलीम बेहतरीन पारी 64 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें हर्षित राणा ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान आमीर कलीम ने 46 गेंदों में 64 रन बनाए। फिलहाल, ओमान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 149 रन । |
Sep 19, 2025 23:40 | IND vs OMAN Live Score: मिर्जा-कलीम की बेहतरीन पार्टनरशिपओमान के लिए मिर्जा-कलीम की जोड़ी ने 52 गेंदों पर 85 रनों की पार्टनरशिप पूरी की। |
Sep 19, 2025 23:31 | IND vs OMAN Live Score: भारतीय गेंदबाजों का खराब प्रदर्शनओमान को जीत के लिए 27 गेंदों पर 61 रन की जरूरत है। वहीं फिलहाल क्रीज पर हम्मद मिर्जा और आमीर कलीम की जोड़ी डटी हुई है। |
Sep 19, 2025 23:28 | IND vs OMAN Live Sore: आमिर कलीम का अर्धशतक पूराआमिर कलीम ने पूरा किया अपना अर्धशतक। इस दौरान उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया। इसके साथ ही उनकी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। |
Sep 19, 2025 23:21 | IND vs OMAN Live Score: ओमान के 100 रन पूरेभारत के खिलाफ ओमान के 100 रन पूरे हो गए। टीम ने अभी तक 1 विकेट गंवाया है। मामूली सी ओमान टीम ने भारत जैसी टीम के आगे बेहतरीन बल्लेबाजी का उदाहरण पेश किया है। |
Sep 19, 2025 22:54 | IND vs OMAN Live Score: भारत को पहली सफलताकुलदीप यादव ने भारत को ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह को आउट करके सफलता दिलाई है। इस दौरान जतिंदर सिंह ने 33 गेंद में 32 रन बनाए। |
Sep 19, 2025 22:46 | IND vs OMAN Live Score: ओमान की अच्छी शुरुआतभारत के खिलाफ ओमान की अच्छी शुरुआत हुई है। टीम इस समय अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। टीम ने बिना किसी नुकसान के 51 रन पूरे कर लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान जतिंदर सिंह और कलीम की जोड़ी डटी हुई है। |
Sep 19, 2025 22:08 | IND vs OMAN Live Score: ओमान की पारी का आगाजभारत के बाद अब ओमान की पारी का आगाज हो गया है। जहां बल्लेबाजी करने जतिंदर और आमिर कलीम आए हैं जबकि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे हैं। |
Sep 19, 2025 21:48 | IND vs OMAN Live Score: भारत ने बनाए 188 रनअबू धाबी के शेख जायदा स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप में भारत और ओमान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। वहीं अब ओमान के सामने जीत के लिए 189 रन का टारगेट है। |
Sep 19, 2025 21:43 | IND vs OMAN Live Score: अर्शदीप सिंह भी लौटे पवेलियनभारत को अर्शदीप के रूप में आठवां झटका लगा है। अर्शदीप सिंह नॉन स्ट्राइक पर रन आउट हुए। |
Sep 19, 2025 21:39 | IND vs OMAN Live Score: तिलक वर्मा लौटे पवेलियनभारत को तिलक वर्मा के रूप में सातवां झटका लगा है। उन्हें जितेनकुमार रामानंदी ने जिक्रिया इस्लाम के हाथों कैच आउट कराया। तिलक ने इस दौरान 18 गेंदों में 29 रन बनाए। |
Sep 19, 2025 21:34 | IND vs OMAN Live Score: संजू सैमसन अर्धशतक बना कर आउटभारत को संजू सैमसन के रूप में छठा झटका लगा है। संजू सैमसन को फैसल शाह ने आर्यन बिष्ट के हाथों कैच आउट कराया है। इस दौरान संजू ने 45 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। |
Sep 19, 2025 21:29 | IND vs OMAN Live Score: संजू सैमसन का अर्धशतक पूराओमान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए हैं। IND- 167/5 |
Sep 19, 2025 21:18 | IND vs OMAN Live Score: भारत की खराब बल्लेबाजीओमान के खिलाफ भारत की खराब बल्लेबाजी देखने को मिल रही है। भारत अपने 5 विकेट गंवा चुका है। शिवम दुबे को आमिर कलीम ने जतिंदर सिंह के हाथों कैच आउट कराया। |
Sep 19, 2025 21:05 | IND vs OMAN Live Score: अक्षर पटेल हुए आउटभारत को अक्षर पटेल के रूप में चौथा झटका लगा है। अक्षर पटेल को आमिर कलीम ने विनायक शुक्ला के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान अक्षर ने 13 गेंदों में 23 रन बनाए। |
Sep 19, 2025 20:56 | IND vs OMAN Live Score: भारत का स्कोर 100 रनओमान के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप मुकाबले में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे हो गए हैं। वहीं फिलहाल भारत की पारी को संजू सैमसन और अक्षर पटेल आगे बढ़ा रहे हैं। |
Sep 19, 2025 20:46 | IND vs OMAN Live Score: भारत को तीसरा झटकाअभिषेक शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या आए और गए। हार्दिक 1 रन बनाकर जितने कुमार का शिकार बने। जितने ने इससे पहले अभिषेक शर्मा को भी आउट किया। इसके साथ ही भारत के 75 रन पर तीन विकेट गिर गए हैं। |
Sep 19, 2025 20:44 | IND vs OMAN Live Score: भारत को दूसरा झटकाभारत को दूसरा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जितेन कुमार रामानंदी ने विनायक शुक्ला के हाथों कैच आउट कराया। |
Sep 19, 2025 20:32 | IND vs OMAN Live Score: भारत का स्कोर 50 रनअभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच 23 गेंदों में 45 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। जिस कारण भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन पूरे हो गए हैं। |
Sep 19, 2025 20:11 | IND vs Oman Live Score: भारत को पहला झटकाओमान के गेंदबाज शाह फैसल ने भारत को पहला झटका दिया है। फैसल ने शुभमन गिल को क्लिन बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया है। गिल ने इस दौरान 8 गेंदों में 5 रन बनाए। फिलहाल भारत का स्कोर- 6/1 |
Sep 19, 2025 20:04 | IND vs Oman Live Score: मुकाबला हुआ शुरूअबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारत और ओमान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। जहां भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं भारत की तरफ से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं। जबकि ओमान की तरफ से शकील अहमद गेंदबाजी कर रहे हैं। |
Sep 19, 2025 19:45 | IND vs OMAN Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया है। उनकी जगह हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवमदुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव। ओमान की प्लेइंग इलेवन- जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, शाह फैसल, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, जिक्रिया इस्लाम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी। |
Sep 19, 2025 19:34 | IND vs OMAN Live Score: भारत ने जीता टॉसअबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ओमान के बीच इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। |
Sep 19, 2025 19:08 | IND vs OMAN Live Score: कुछ ही देर में टॉसअबु धाबी में खेले जाने वाले भारत और ओमान के बीच मुकाबले का टॉस अब से कुछ ही देर यानी 7.30 बजे होगा। जबकि मैच रात 8 बजे शुरू होगा। |
Sep 19, 2025 18:38 | INDIA vs OMAN Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11भारत- शुबमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह। ओमान- आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी। |
Sep 19, 2025 18:33 | INDIA vs OMAN Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलावभारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, वह सुपर 4 से पहले जसप्रीत बुमराह को थोड़ा आराम दे सकते हैं। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। |
Sep 19, 2025 18:29 | INDIA vs OMAN Live Score: भारत-ओमान का मुकाबलाभारतीय क्रिकेट टीम और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला शुक्रवार को अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल, ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है जबकि भारत सुपर-4 में पहुंच चुका है। |
अन्य न्यूज़












