Champions Trophy के लिए टीम India का ऐलान, Rohit Sharma कप्तान, Shubman Gill उपकप्तान, Shreyas-Shami की हुई वापसी

rohit sharma captain (3)
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 18 2025 3:05PM

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का कप्तान रोहित शर्मा को और उपकप्तान शुबमन गिल को बनाया है। ये घोषणा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने की है। चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का कप्तान रोहित शर्मा को और उपकप्तान शुबमन गिल को बनाया है। ये घोषणा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने की है। चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। पूरी दुनिया की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड पर थी।

ये है भारतीय टीम का स्क्वॉड
इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुनदार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा को जगह मिली है।

भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय टीम का ऐलान किया है। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान हुआ है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे।

बता दें की चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत भारतीय टीम के लिए 20 फरवरी से होने वाली है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से भारतीय टीम अभियान की शुरुआत करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है, जिससे उनके फैंस और क्रिकेट के जानकार काफी हैरान है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नितीश कुमार रेड्डी को भी टीम में जगह नहीं मिली है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखाया था। वहीं करुण नायर जो विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर चर्चा में आए थे, उन्हें भी टीम में जगह नहीं मिली है। 

इंग्लैंड के लिए फिट नहीं जसप्रीत
चीफ सीलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह अबतक पूरी तरह से फिट नहीं हुए है। जसप्रीत बुमराह के अनफिट होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए हर्षित राणा को मौका मिला है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत पर बल्लेबाजी का दारोमदार होगा। अब तक ये सामने नहीं आया है कि ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा या नहीं मिलेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़