IPL 2024: मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी विभाग हुआ मजबूत, लसिथ मंलिगा बने बॉलिंग कोच

 mumbai Indians Lasith Malinga became the bowling coach
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Oct 20 2023 4:20PM

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी विभाग और मजबूत हो गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने श्रीलंकाई पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी विभाग और मजबूत हो गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने श्रीलंकाई पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

लसिथ पहले मुंबई के लिए गेंदबाजी करते थे। अब मलिंगा कप्तान रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को और धार देंगे। इससे पहले लसिथ मलिंगा मुंबई न्यूयॉर्क के लिए गेंदबाजी कोच और SA20 में MI केपटाउन के लिए गेंदबाजी कोच का काम देखते हैं। 

वहीं मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने के बाद लसिथ मलिंगा ने कहा कि, मुंबई इंडियंस का बॉलिंग कोच नियुक्त किया जाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं मार्क बाउचर और रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम में काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं खास तौर  से बॉलिंग यूनिट का काम देखूंगा। मुंबई इंडियंस की बॉलिंग यूनिट में नई प्रतिभा है जिसमें आगे बढ़ने की बहुत क्षमता है। 

गौतरतलब है कि, लसिथ मलिंगा श्रीलंकाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज थे। कई बार उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से  अपने टीम को जीत दिलाया है। बता दें कि, लसिथ मलिंगा साल 2008 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। जिसमें उन्होंने 11 साल एक गेंदबाज के रूप में टीम के लिए खेला। मलिंगा ने कई बार अपनी गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को निर्णायक मैच भी जिताया है।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़