CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार है।
आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार है। सीएसके अपने पिछले तीन मैच हारकर आई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत दो जीत से की थी लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला महज 1 रन से हार गई।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। जहां डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है वहीं गुरजपनीत सिंह को मौका मिला है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने औकिब नबी और आशुतोष शर्मा की जगह विपरज निगम और नीतिश राणा को मौका मिला है।
चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।
दिल्ली कैपिटल्स- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
अन्य न्यूज़














