IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने Connor Esterhuizen को टॉम बैंटन की जगह टीम में किया शामिल

Connor Esterhuizen
प्रतिरूप फोटो
IPL X
Kusum । Apr 17 2026 6:26PM

टॉम बैंटन गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे जो कि फिंगर इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गुजरात ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को बतौर रिप्लेसमेंट साइन किया है। गुजरात टाइटंस ने एस्टरहुइसन को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में साइन किया। बता दें कि ये उनका पहला आईपीएल है।

आईपीएल 2026 में हर टीम चोटिल खिलाड़ियों से परेशान नजर आ रही है। आए दिन कोई ना कोई खिलाड़ी चोटिल हो रहा है। इस कड़ी में टॉम बैंटन गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे जो कि फिंगर इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गुजरात ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को बतौर रिप्लेसमेंट साइन किया है। गुजरात टाइटंस ने एस्टरहुइसन को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में साइन किया। बता दें कि ये उनका पहला आईपीएल है। 

हाल ही में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में कॉनर एस्टरहुइजन का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 3-2 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़