KKR vs PBKS Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?

Eden Gardens Stadium
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 6 2026 12:57PM

वहीं केकेआर की शुरुआत सीजन -19 में निराशाजनक रही है, टीम ने अभी तक खेले दोनों मैच हारे हैं। एक मैच में तो उन्हें अपने घर पर हार झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम बेहतरीन लय में चल रही है। टीम ने अभी तक खेले गए अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 12वां मैच आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। वहीं केकेआर की शुरुआत सीजन -19 में निराशाजनक रही है, टीम ने अभी तक खेले दोनों मैच हारे हैं। एक मैच में तो उन्हें अपने घर पर हार झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम बेहतरीन लय में चल रही है। टीम ने अभी तक खेले गए अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है। 


पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले ये सवाल हर किसी के मन में है कि यहां की पिच कैसी होगी? तो बता दें कि, यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग मिलता है। लेकिन कुछ ओवर बाद मैच पूरी तरह से बल्लेबाजों का हो जाता है। लाइट्स में यहां चेज करने वाली टीमों को फायदा मिलता है, ओस अहम रोल अदा करती है। इस मैदान पर पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262 रन चेज किए थे। स्पिनर्स को ओस के कारण दूसरी पारी में दिक्कत हो सकती है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगी। 

ईडन गार्डन्स आईपीएल आंकड़े

मैच-101

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 43 (42.57%)

दूसरे बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 57 (56.44%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 49 (48.51%)

बिना रिजल्ट वाले मैच-1 (0.99%)

हाईएस्ट स्कोर- 262/2

लोएस्ट स्कोर- 49

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2

हर विकेट पर औसत रन- 27.94

हर ओवर पर औसत रन- 8.57

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 165.88

All the updates here:

अन्य न्यूज़