IPL 2026: बेंगलुरु ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया, कोहली-पडिक्कल की जोड़ी ने किया कमाल

आईपीएल 2026 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हरा दिया। इस दौरान पडीक्कल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी से आरसीबी लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के मैच में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हरा दिया। इस दौरान पडीक्कल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी से आरसीबी लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गई। टीम ने अंत में 18.5 ओवर में 206 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया और 10 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
इस दौरान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक ने साई सुदर्शन के शतक पर पानी फेर दिया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत हासिल की। आरसीबी की ये आईपीएल 2026 में 5वीं जीत है। सुदर्शन ने 100 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 205 के स्कोर तक पहुंचाया था लेकिन ये काफी नहीं था।
बेंगलुरु ने गुजरात के द्वारा दिए गए 206 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया। इसी के साथ उन्होंने 5 विकेट से जीत हासिल की। तो वहीं गुजरात की ये लगातार दूसरी हार है। विराट मुकाबले में बेंगलुरु के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 81 रनों की पारी खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई।
सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली, जो आईपीएल उनका तीसरा शतक रहा। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज बिल्कुल अलग था, न ज्यादा आक्रामक शॉट्स, न ही अनावश्यक जोखिम। उन्होंने गेंद को उसकी मेरिट पर खेलते हुए स्ट्राइक रोटेट की ओऱ मौके मिलने पर ही बड़े शॉट लगाए। सुदर्शन की ये पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि ये टी20 क्रिकेट के उस ट्रेंड के विपरीत थी, जहां हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश की जाती है।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पारी की शुरुआत से ही सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मजबूत साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट लिए 128 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी में सुदर्शन का दबदबा साफ नजर आया। पावरप्ले में जहां गिल ने महज 7 गेंदें खेली वहीं सुदर्शन ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी अपनी लय बनाए रखी।
अन्य न्यूज़















