IPL 2026 RR vs RCB: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल्स और चैलेंजर्स की भिड़ंत, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। ये दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है।
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। ये दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है। जहां रॉयल्स की टीम ने तीन मैच जीते हैं तो आरसीबी को अभी तक दो ही मुकाबले खेलने का मौका मिला है। जो भी टीम आज हारेगी उसका पॉइंट टेबल पर असर देखने को मिलेगा।
आईपीएल बरसापारा स्टेडियम की ज्यादातर पिचों की तरह, ये भी बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट है और यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी दोनों ने अपनी बैटिंग से ये दिखाया है। आरसीबी के बैटिंग लाइन-अप में भी कुछ जबरदस्त हिटर हैं जो हालात का पूरा फायदा उठा सकते हैं। आज सुबह की बारिश की वजह से पिच में नमी हो सकती है ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है। इस मैदान पर आज तक आईपीएल में एक पारी में 200 रन नहीं बने हैं।
बरसापारा स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड
मैच- 8
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत गेए मैच- 4
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 3
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 2
टॉस हारकर जीते गए मैच- 5
बिना रिजल्ट वाले मैच- 1
हाईएस्ट स्कोर- 199/4
लोएस्ट स्कोर- 127
एवरेज रन पर विकेट- 25.10
एवरेज स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए- 143.75
मौसम का मिजाज
गुवाहाटी में शुक्रवार को बारिश की उम्मीद है लेकिन गेम शुरू होने तक मौसम साफ हो जाएगा। एक्यूवेदर के अनुसार, शहर में दोपहर 2-3 बजे तक बारिश होने के आसार हैं गेम के समय मौसम साफ रहने की संभावना है और मैच के समय 3 परसेंट बारिश का अनुमान भी है।
अन्य न्यूज़















