UIICL ने बढ़ाई Administrative Officer भर्ती की लास्ट डेट, उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक करें आवेदन

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 225 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। 21 से 30 वर्ष के स्नातक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 22 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
अगर आप भी बढ़िया नौकरी की तलाश में है, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की तरफ से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जेनेरलिस्ट और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदू ऑफिसर) के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे UIICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के चलते कुल 225 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए कुल 200 पदों और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के लिए कुल 25 पद पर आरक्षित किए गए हैं। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि, आवेदन करने की लास्ट डेट 01 अक्टूबर निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने हिंदी और अंग्रेजी विषय में स्नातक पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट दी जाती है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 साल का छूट दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
कब होगी परीक्षा
UIICL की तरफ से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। इन लोगों के लिए 30 नवंबर को मुख्य परीक्षा संचालित की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न
उम्मीदवारों से अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वाांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।
अन्य न्यूज़













