सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा, अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा का चला जादू

SRH
प्रतिरूप फोटो
IPL X
Kusum । Apr 22 2026 6:53AM

अभिषेक शर्मा के तूफान और ईशान मलिंगा की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एसआरएच ने 47 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवरों में दो विकेटखोकर 242 रन बनाए। जिसके बाद दिल्ली 20 ओवर में महज 195 रन ही बना पाई।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे अभिषेक शर्मा के तूफान और ईशान मलिंगा की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एसआरएच ने 47 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवरों में दो विकेटखोकर 242 रन बनाए। जिसके बाद दिल्ली 20 ओवर में महज 195 रन ही बना पाई। 

अभिषेक ने अपने आईपीएल करियर का कुल दूसरा और टी20 करियर का 9वां शतक ठोका। उन्होंने 68 गेंदों पर 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रनों की पारी खेली। आखिर में हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। मलिंगा ने चार ओवरों में 32 रन देकर चार विकेट झटके। इ जीत ने हैदराबाद को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। उसके सात मैचों में चार जीत और तीन हार के बाद आठ अंक हो गए हैं। 

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओर की पहली ही गेंद पर दिलशान मदुशंका ने पाथुम निसंका को आउट कर दिया। वह 6 गेंदों पर आठ रन ही बना पाए। राहुल ने फिर नीतीश राणा के साथ मिलकर टीम को खराब शुरुआत से उबारा। पावरप्ले में दिल्ली ने एक विकेट खोकर 59 रन बनाए। हालांकि, जिस रन रेट की जरूरत दिल्ली को थी उससे रन बन नहीं रहे थे। 

वहीं इसके बाद साकिब हसन की एक क्रॉस सीम गेंद पर राहुल, अभिषेक को कैच दे बैठे। राहुल ने 23 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से 37 रनों की पारी खेली। राहुल जब आउट हुए तब दिल्ली का विकेट 107 रन था। 

वहीं क्रीज पर पैर जमा बैठे नीतिश राणा की पारी का अंत ईशान मलिंगा ने किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 30 गेंदों पर 57 रन बनाए जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। ये विकेट 11वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। मलिंगा ने अगली गेंद पर डेविड मिलर जैसे तूफानी बल्लेबाज को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। वह बिना खाता खोले लौटे। 

समीर रिजवी (41) और ट्रिस्टन स्टब्स (27) ने इसके बाद कुछ संघर्ष किया, लेकिन जरूरी रनगति के बढ़ने के कारण वे सामंजस्य नहीं बिठा सके और टीम आठ विकेट पर 195 रन ही बना सकी।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़