IPL Auction 2022। दीपक चाहर की भी बल्ले-बल्ले, चेन्नई ने 14 करोड़ में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग की आखिरी मेगा नीलामी शनिवार को शुरू हुई जिसमें श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के जुड़ने के बाद दस टीमों की लीग के लिये दो दिवसीय नीलामी में 590 क्रिकेटरों की बोली लगेगी जिसमें 227 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगाई गई। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में रविचंद्रन अश्विन को खरीद लिया। श्रीलंका के हरफनमौला वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। जबकि हरफनमौला सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ करोड़ 75 लाख रूपये में वाशिंगटन सुंदर को खरीदा। आईपीएल नीलामी के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन। मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा।
सैम बिलिंग्स और रिधिमान साहा को किसी ने नही खरीदा। दीपक चाहर को लेकर भी टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। दीपक चाहर को लेकर पहले बोली चेन्नई सुपर किंग और दिल्ली कैपिटल ने लगाई। बाद में राजस्थान रॉयल्स भी मैदान में आई। आखिरकार दीपक चाहर को 14 करोड में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।Hasaranga all set to don the @RCBTweets jersey 😎👏#TATAIPLAuction @TataCompanies pic.twitter.com/B8nLmkpMzs
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ 25 लाख में केकेआर ने खरीदा है। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रूपये में खरीदा है। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा। भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा।.@deepak_chahar9 is SOLD to @ChennaiIPL for INR 14 crore 👌😎💰#TATAIPLAuction @TataCompanies
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
IPL 2022: Shreyas Iyer attracts bidders, bought by KKR for Rs 12.25 crore
— ANI Digital (@ani_digital) February 12, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/nUsVmhgLZ0#IPLMegaAuction #IPL2022Auction #ShreyasIyer pic.twitter.com/4jN3kp0LuK
आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग की आखिरी मेगा नीलामी शनिवार को शुरू हुई जिसमें श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के जुड़ने के बाद दस टीमों की लीग के लिये दो दिवसीय नीलामी में 590 क्रिकेटरों की बोली लगेगी जिसमें 227 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस साल दस से ज्यादा क्रिकेटरों पर दस करोड़ से अधिक की बोली लग सकती है और कुछ तो 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं। अय्यर सबसे महंगे साबित हो सकते हैं जबकि शार्दुल और ईशान किशन पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है।
अन्य न्यूज़















