IPL का मेगा ऑक्शन, इन खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, जानिए किस टीम के पास है कितना पैसा

IPL auction
अंकित सिंह । Feb 11 2022 3:02PM

कुल मिलाकर देखें तो इस बार के ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इन 590 खिलाड़ियों में 370 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहेंगे। चलिए हम आपको यह बताते हैं कि अब तक किस टीम में कितने पैसे खर्च किए हैं और उसके पास कितने उपलब्ध हैं।

आईपीएल 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन भी होने जा रहा है। इस ऑक्शन में आईपीएल की सभी टीमें आने वाले चार-पांच सालों के लिए अपनी टीम कंबीनेशन को मजबूत करना चाहेगी। इस बार आईपीएल में दो और टीम शामिल हो रही हैं। 2022 के ऑप्शन को आईपीएल के लिए बहुत बड़ा माना जा रहा है। इसके अलावा इसमें युवा खिलाड़ियों को भी ज्यादा मौका मिलेगा। कुल मिलाकर देखें तो इस बार के ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इन 590 खिलाड़ियों में 370 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहेंगे। चलिए हम आपको यह बताते हैं कि अब तक किस टीम में कितने पैसे खर्च किए हैं और उसके पास कितने उपलब्ध हैं। साथ-साथ यह भी बताएंगे कि कौन सी टीम में किस खिलाड़ी पर भरोसा जताया है और नीलामी में किस खिलाड़ी को अपने पाले में करना चाहेगी। 

इसे भी पढ़ें: सामने आया IPL का वेन्यू, जानिए कहां होंगे मुकाबले, सौरव गांगुली ने दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके): रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)

बैलेंस पर्स: 48 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स के पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा मजबूत कप्तान जरूर है। लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए चेन्नई किसी युवा खिलाड़ी पर भी बोली जरूर लगा सकती है जो भविष्य में टीम की कमान संभाल सके। सुरेश रैना, फॉफ डू प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों को चेन्नई एक बार फिर से अपने पाले में करना चाहेगी। वाशिंगटन सुंदर पर भी टीम की नजर होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर): आंद्रे रसेल (12 करोड़, पर्स से 16 करोड़ काटे जाएंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)

बैलेंस पर्स: 48 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपनी टीम को फिर से तैयार करना एक बड़ी चुनौती होगी। अगले तीन-चार साल को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स युवाओं पर पैसो की बरसात सकती है। कप्तान के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर पर बड़ा दांव लगा सकती है। माना जा रहा है कि ईशान किशन भी कोलकाता नाइट राइडर्स की पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची में हैं। पैट कमिंस को एक बार फिर से कोलकाता अपने साथ रखना चाहेगी। नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी को भी टीम फिर जोड़ना चाहेगी। 

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)

बैलेंस पर्स: 68 करोड़ रु

सनराइजर्स हैदराबाद के पास विकल्प ज्यादा है क्योंकि उसके पास 68 करोड़ उपलब्ध हैं। जेसन होल्डर, शाकिब अल हसन जैसे all-rounders पर हैदराबाद पैसों की बरसात कर सकती है। इसके अलावा  अंडर-19 विश्व कप के कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी टीम दाव लगा सकती है। हैदराबाद क्विंटन डिकॉक को भी अपने पाले में करने की कोशिश जरूर करेगी। जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, दिनेश कार्तिक और शिवम दूबे जैसे खिलाड़ियों पर भी बड़ा दांव लगा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले यश धुल ? पश्चिमी दिल्ली के इस क्रिकेटर को मिला था लक्ष्मण का साथ

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)

बैलेंस पर्स: 48 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस फिर से मजबूत टीम बनाने की कोशिश में रहेगी। साथ ही साथ अपने पुराने खिलाड़ियों को एक बार फिर टीम से जोड़ना चाहेगी। यही कारण है कि ट्रेंट बोल्ट, ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी अब भी टीम की नजर में हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)

बैलेंस पर्स:  57 करोड़

बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर पर बेंगलुरु बड़ा दांव लगा सकती है। बेंगलुरु को एक प्रॉपर कप्तान की भी आवश्यकता है जिसमें श्रेयस अय्यर फिट बैठ सकते हैं। डेविड वॉर्नर को भी बेंगलुरु अपने पाले में करने की कोशिश करेगी। हर्षद पटेल और यूज़वेंद्र चहल को फिर से बेंगलुरु अपने साथ जोड़ना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी): ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़, 8 करोड़ पर्स से कटेंगे), एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़)

बैलेंस पर्स: 47.5 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स युवा खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है। हालांकि टीम अमित मिश्रा को अपने साथ जोड़ना चाहती है। दिल्ली एक बार फिर से क्विंटन डिकॉक को खरीदना चाहेगी। शिखर धवन पर भी दिल्ली बड़ा दांव लगा सकती है। यस धूल भी दिल्ली की पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची में हैं। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022 Auction: नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं जेसन होल्डर

राजस्थान रॉयल्स (आरआर): संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

बैलेंस पर्स: 62 करोड़ रुपये

राजस्थान की नजरें अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर तो है ही साथ ही साथ डेविड वॉर्नर राहुल तेवतिया आर अश्विन जोफ्रा और जल जैसे खिलाड़ियों पर भी पैसों की बारिश कर सकती है

पंजाब किंग्स (PBKS): मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ पर्स से कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

बैलेंस पर्स: 72 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं। यही कारण है कि उसके पास ज्यादा विकल्प भी है। माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर या ईशान किशन पर बड़ा दांव लगाया जा सकताी है। युवा खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश में होगी। 

इसे भी पढ़ें: आईपीएल नीलामी से पहले एकदिवसीय श्रृंखला में प्रभावित करना चाहते हैं अकील

गुजरात टाइटंस (जीटी): गुजरात फ्रैंचाइज़ी ने तीन खिलाड़ियों - हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़) और शुभमन गिल (8 करोड़) को चुना है।

बैलेंस पर्स: 52 करोड़

गुजरात टाइटंस ज्यादा से ज्यादा all-rounders को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेगी। गुजरात टाइटंस की गुड बुक में आर अश्विन और ईशान किशन का भी नाम है। 

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी): लखनऊ आईपीएल टीम के खिलाड़ियों में केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़) और रवि बिश्नोई (4 करोड़) शामिल हैं।

बैलेंस पर्स: 58 करोड़

सुरेश रैना और कुलदीप यादव के लिए लखनऊ बोली लगा सकती है। इसके अलावा लखनऊ अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ना चाहेगी। रबाडा भी लखनऊ की नजर में रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों को पाने में पूरा जोर लगा देगी मुंबई इंडियंस, इस खिलाड़ी पर हो सकती है पैसों की बारिश

यह खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल

ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल, शिखर धवन, यूज़वेंद्र चहल, दीपक चाहर, कगिसो रबादा, ट्रेंट बोल्ट, जेसन होल्डर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल मार्स, देवदत्त पादिक्कल, पैट कमिंस, शाहरुख खान, हेजलवुड, यश धूल, राज बाबा, विक्की ओस्तवाल।

All the updates here:

अन्य न्यूज़