IPL 2026 SRH vs DC: केएल राहुल रचेंगे इतिहास! ये काम करने पर एमएस धोनी को पछाड़ देंगे

KL Rahul
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 21 2026 3:39PM

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस दौरान दिल्ली के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका होगा। राहुल अगर मैच में महज 50 रन बना देते हैं तो वो एमएस धोनी को पछाड़ देंगे।

21 अप्रैल, मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस दौरान दिल्ली के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका होगा। राहुल अगर मैच में महज 50 रन बना देते हैं तो वो एमएस धोनी को पछाड़ देंगे और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर आ जाएंगे। 

राहुल इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। वो अब तक 5 पारियों में लगभग 34 की औसत से 168 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजी दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 92 रहा है। राहुल ने आईपीएल में 150 मैचों में लगभग 46 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 5390 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 42 अर्धशतक जड़े हैं। 

वहीं एमएस धोनी के नाम 278 मैचों में 38.30 की औसत से 5439 रन है। उन्होंने इस दौरान 24 अर्धशतक लगाए हैं। राहुल हैदराबाद के खिलाफ 50 रन बनाते ही धोनी को पछाड़ देंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़