जानें कौन हैं जितेश शर्मा, जिसके एक फैसले से पंजाब को मिला धोनी का विकेट

jitesh sharma
अंकित सिंह । Apr 4 2022 2:41PM

जितेश शर्मा ने 152.4 के स्ट्राइक रेट से 26 रनों का योगदान दिया। लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी पारी में 3 लंबे लंबे छक्के लगाए। इसके साथ ही जितेश शर्मा ने अपने विकेटकीपिंग की वजह से भी लोगों को प्रभावित किया।

रविवार को सुपर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग से था। हालांकि दो किंग्स के मुकाबले में एक खिलाड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। वह खिलाड़ी है जितेश शर्मा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जितेश शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिला। यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा था। जितेश शर्मा ने 152.4 के स्ट्राइक रेट से 26 रनों का योगदान दिया। लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी पारी में 3 लंबे लंबे छक्के लगाए। इसके साथ ही जितेश शर्मा ने अपने विकेटकीपिंग की वजह से भी लोगों को प्रभावित किया। एक वक्त ऐसा आया जब जितेश शर्मा के आत्म विश्वास की वजह से पंजाब किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज का अहम विकेट मिल गया। 

इसे भी पढ़ें: IPL से पहले इन खिलाड़ियों की थी चर्चा, अब साबित हो रहे फ्लॉप, जो ऑप्शन में बिक नहीं पाया था, वह छाया

दरअसल, चेन्नई की पारी का 17.1 ओवर चल रहा था। सामने वाले छोड़ से राहुल चहर गेंदबाजी कर रहे थे। राहुल चहर के गेंद को धोनी ने आक्रामक तरीके से खेलने की कोशिश की। हालांकि, वह इस से चूक गए और गेंद सीधा जितेश शर्मा के हाथों में गई। गेंद और बल्ले का संपर्क जरूर हुआ था लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। हालांकि विकेट को लेकर सिर्फ और सिर्फ जितेश शर्मा ही उत्साहित थे। जितेश शर्मा ने कप्तान मयंक अग्रवाल को रिव्यू लेने का इशारा किया जिसके बाद पंजाब को महेंद्र सिंह धोनी का विकेट मिल गया। यही कारण है कि टेस्ट शर्मा की चर्चा हो रही है। जितेश शर्मा का जन्म 22 अक्टूबर 1993 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022 खेलने वापस आया दुनिया का नंबर वन गेंदबाज, केकेआर को मिला जीत का हथियार

घरेलू क्रिकेट में वह विदर्भ के लिए खेल चुके हैं। 2018-19 के विजय हजारे ट्रॉफी में वह विदर्भ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। फरवरी में हुए आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि इससे पहले 2016 में वह मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। लेकिन 2018 में बिना कोई मैच खेले ही वह टीम से रिलीज कर दिए गए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी जितेश शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 53.50 की औसत से 214 रन बनाए। सबसे खास बात यह है कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 235 से ज्यादा रहा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़