ललित मोदी का भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंध पर बयान, कहा- दोनों देशों के संबंध बिगड़ने के लिए पीसीबी जिम्मेदार

ललित मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू होने की उम्मीद पर गंभीरता जताई है। उन्होंने राजनीतिक दखल को मुख्य रुकावट बताया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के यूट्यूब शो द ओवरलैप क्रिकेट में मोदी ने कहा कि दोनों बोर्ड के बीच खराब रिश्ते किसी भी सीरीज की संभावना में रुकावट डाल रहे हैं।
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू होने की उम्मीद पर गंभीरता जताई है। उन्होंने राजनीतिक दखल को मुख्य रुकावट बताया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के यूट्यूब शो द ओवरलैप क्रिकेट में मोदी ने कहा कि दोनों बोर्ड के बीच खराब रिश्ते किसी भी सीरीज की संभावना में रुकावट डाल रहे हैं। इसके कारण न्यूट्रल वेन्यू पर भी मैच नहीं हो रहे।
ललित मोदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बढ़ते राजनीतिक दखल को एक बड़ी चिंता बताया। उन्होंने कहा कि अगर बाहरी दबावों से मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं हुआ होता तो संबंध सुधारने में तेजी आ सकती थी। मोदी ने आगे कहा कि न्यूट्रल वेन्यू पर भी मैच नहीं हो सकता। दिक्कत पीसीबी के अंदर फैसले लेने की प्रक्रिया से जुड़ा है। ललित मोदी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि स्थिति इतनी जल्दी सुधरेगी।
ललित मोदी ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये जल्द ही मुमकिन हो पाएगा। खासकर पाकिस्तान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के राजनीतिकरण के कारण से। उन्होंने कहा कि फैसले क्रिकेट समुदाय स्वतंत्र रूप से नहीं लेता। इसके कारण दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ खेलना अभी संभव नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।
अन्य न्यूज़
















