MI vs KKR: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड

MI vs KKR
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 29 2026 1:39PM

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। एमआई 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी लेकिन पिछले कुछ सालों से ट्रॉफी हाथ नहीं आई। मुंबई 2025 में क्वालिफायर-2 तक पहुंची थी। एमआई की कप्तानी हार्दिक पंड्या के पास है। वहीं केकेआर का नेतृत्व अंजिक्य रहाणे कर रहे हैं।

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की शाम 7.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। एमआई 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी लेकिन पिछले कुछ सालों से ट्रॉफी हाथ नहीं आई। मुंबई 2025 में क्वालिफायर-2 तक पहुंची थी। एमआई की कप्तानी हार्दिक पंड्या के पास है। वहीं केकेआर का नेतृत्व अंजिक्य रहाणे कर रहे हैं। 

मुंबई और केकेआर का आईपीएळ में अब तक 35 बार आमना-सामना हुआ है। जहां मुंबई का पलड़ा अधिकतर भारी रहा। एमआई ने 24 मैचों में जीत हालिक की है जबकि केकेआर को 11 में जीत नसीब हुई है। मुंबई ने पिछले सीजन में केकेआर को वानखेड़े में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। जहां हार्दिक की टीम ने 117 रनों का टारगेट महज 12.5 ओवर में चेज कर दिया था। हालांकि, एमाई अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद केकेआर को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। 

केकेआर ने आईपीएल 2024 में दो बार मुंबई को धूल चटाई थी। केकेआर ने तब वानखेड़े में एमआई को 24 रन और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 18 रनों से हराया था। कोलकाता में आयोजित मैच बारिश से प्रभावित रहा था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़