वर्ल्ड कप में 1 गेंद पर 13 रन.. इस न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने असंभव को किया संभव, जानें कैसे?

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें सैंटनर ने 1 वैध गेंद में 13 रन बना डाले। जिसके बाद कीवी टीम ने डच टीम को 99 रन से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।
न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने नीदरलैंड के खिलाफ असंभव कारनामें को संभव कर दिया। जिसके बाद चारों तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें सैंटनर ने 1 वैध गेंद में 13 रन बना डाले। जिसके बाद कीवी टीम ने डच टीम को 99 रन से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।
कैसे हुआ कारनामा?
अब आपको बताते हैं आखिर ये कारनामा हुआ कैसे, संयोग से ये घटना न्यूजीलैंड की पारी की आखिरी गेंद पर हुई। जिसमें क्रीज पर मिचेल सैंटनर थे जबकि गेंदबाजी की कमान नीदरलैंड्स के गेंदबाज बास डी लीडे के हाथ में। कीवी पारी में जब केवल एक गेंद बाकी थी तो डी लीडे ने सैंटनर को फुल टॉस गेंद फेंकी, जिस पर उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। लेकिन अंपायर ने तुरंत ही इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड को फ्री-हिट दी गई। फिर से सैंटनर ही स्ट्राइक पर थे और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लीडे की फ्री हिट की लो फुल टॉस गेंद पर भी एक बेहतरीन छक्का लगाया। इस तरह दो छक्कों और एक नो बॉल की मदद से महज 1 वैध गेंद में 13 रन बन पाए।
— Cricket Videos Only (@cricketvideos23) October 9, 2023बता दें कि, इस मुकाबले में सैंटनर ने ना सिर्फ बल्ले से कमाल दिखाया बल्कि उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना लोहा मनवाया। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट झटक कर विपक्षी टीम को 99 रन से मात देने में अहम भूमिका निभाई।
इसके साथ ही मिचेल सैंटनर वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले स्पिनर बन गए हैं। वहीं वो वर्ल्ड कप में ये उपलब्धि अपने नाम करने वाले तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ 5/29) और युवराज सिहं (2011 में आयरलैंड के खिलाफ 5/31) शामिल हैं।
अन्य न्यूज़












