विराट कोहली से जुड़े सवाल पर आग बबूला हो गए बाबर आजम, कहा-खत्म कर दें आप...

जहां विराट कोहली मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं वहीं बाबर आजम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएसएल मैच के बाद जब बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उस दौरान एक पत्रकार ने उनसे कोहली से तुलना पर सवाल पूछ लिया जो पाकिस्तानी खिलाड़ी को पसंद नहीं आया।
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम के फैंस उनकी तुलना अक्सर विराट कोहली के साथ करते हैं। हालाकिं, रिकॉर्ड्स के मामले में दोनों के बीच बहुत बड़ा फर्क है। जहां विराट कोहली मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं वहीं बाबर आजम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएसएल मैच के बाद जब बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उस दौरान एक पत्रकार ने उनसे कोहली से तुलना पर सवाल पूछ लिया जो पाकिस्तानी खिलाड़ी को पसंद नहीं आया।
बाबर आजम की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पत्रकार ने उनसे पूछा कि, इसी कारण से आपकी तुलना विराट कोहली से भी होती है। लेकिन जिस तरह विराट कोहली मैचों को फिनिश करते हैं आप अंजाम तक क्यों नहीं पहुंचा पाते? कोहली को दुनिया का चेज मास्टर कहा जाता है जो लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी टीमों के खिलाफ कई बार अपनी जीत को जीत दिला चुके हैं।
वहीं इस सवाल पर बाबर आजम पत्रकार पर भड़क गए और उसे टोकते हुए कहा कि, खत्म कर दें आप, आप जिस तरह से अपना ये सवाल कर रहे हैं, आप छोड़ दें उसे। हालांकि, पत्रकार ने फिर अपना सवाल दोहराया तो उन्होंने कहा कि मैंने काफी मैच फिनिश किए हैं, आपको लगता होगा कि मैंने फिनिश नहीं किए, लेकिन मैंने कई मैच फिनिश किए हैं।
🚨 BABAR RESPONDED TO A QUESTION ON KOHLI-BABAR COMPARISON 🚨
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 8, 2026
• Journalist - "Virat Kohli comes with the same shot of game as you but he finishes the match which you lack. People compare him with you what are your views on the comparison?"
• Babar Azam - "Let these things to… pic.twitter.com/A69fIV9urI
अन्य न्यूज़
















