जल्दी शादी के बंधन में बंधेंगे Rinku Singh, सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ किया रोका?

Rinku Singh engaged priya saroj
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jan 17 2025 5:11PM

दरअसल, रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश के मछली शहर की सासंद प्रिया सरोज का रोका हो गया है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधते वाले हैं। रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी।

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दरअसल, रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश के मछली शहर की सासंद प्रिया सरोज का रोका हो गया है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधते वाले हैं। हालाकिं, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने सगाई कर ली है। रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। 

रिंकू सिंह का केकेकआर के सह मालिकाना हक वाले शाहरुख खान के साथ अच्छा रिश्ता है। रिंकू सिंह ने एक बार बताया था कि शाहरुख खान ने उनकी शादी में शामिल होने और नाचने का वादा किया है। 

बता दें कि, मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज तीन बार के सांसद और मौजूदा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने वकालत की। साल 2024 में प्रिया ने बीजेपी उम्मीदवार बीपी सरोज को 35,850 वोटों के अंतर से हराकर अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। 

प्रिया सरोज संसद के निचले सदन में चुने जाने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की उम्मीदवार बन गईं। वह उत्तर प्रदेश से लोकसभा पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की सासंद हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़