रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख का जुर्माना, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ की यह चूक

rohit sharma

धीमी ओवर गति के लिए रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।बयान के अनुसार ,‘‘न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों की आईपीएल आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट) की फिरकी से मंगलवार को मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: विश्व युवा मुक्केबाजी में सात और भारतीय मुक्केबाज पहुंचे सेमीफाइनल में

आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की।’’ बयान के अनुसार ,‘‘न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों की आईपीएल आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़