RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए प्रफुल हिंगे ने बनाया था स्पेशल प्लान, खुद किया खुलासा

Praful Hinge
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 24 2026 6:29PM

जियो स्टार से बात करते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ उन्होंने अंडर-13 का एक मैच खेला था, जहां उन्होंने बाउंसर फेंककर उन्हें आउट किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उन्होंने यही प्लान बनाया कि बाउंसर से अटैक करेंगे। हालांकि, उन्हें इसमें थोड़ा बदलाव करने की सलाह दी गई जो मैदान पर कारगर साबित हुआ।

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल में धमाकेदार आगाज किया। पहले चार मैचों में दो अर्धशतक लगाने वाले सूर्यवंशी पिछले तीन मुकाबलों में महज 54 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान दो पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया था। 

इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वैभव ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, लेकिन लखनऊ के खिलाफ 11 गेंदों में 8 रन ही बनाकर आउट हो गए। आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब वैभव सूर्यवंशी ने 10 से ज्यादा गेंदें खेलीं और उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम रहा। उस सीजन ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों को बेहतरीन तरीके से खेलने के बाद  सूर्यवंशी को पहली ही गेंद में आउट करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने अपने प्लान का खुलासा किया है। 

हिंगे ने बताया कि कैसे उन्होंने सूर्यवंशी को आउट करने की रणनीति बनाई थी। जियो स्टार से बात करते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ उन्होंने अंडर-13 का एक मैच खेला था, जहां उन्होंने बाउंसर फेंककर उन्हें आउट किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उन्होंने यही प्लान बनाया कि बाउंसर से अटैक करेंगे। हालांकि, उन्हें इसमें थोड़ा बदलाव करने की सलाह दी गई जो मैदान पर कारगर साबित हुआ। 

हिंगे ने बाउंसर डाली सूर्यवंशी ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन टाइमिंग खराब रही और वह आउट हो गए। गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने सुझाव दिया था कि सूर्यवंशी के खिलाफ राउंड द विकेट की बजाय ओवर द विकेट गेंदबाज करना बेहतर होगा। हिंगे ने वही रणनीति अपनाई और उन्हें विकेट मिला। आपको बता दें कि, प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मुकाबले में चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़