दो साल के लिए करो बाहर... पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बिफरे शाहिद अफरीदी, PCB से कर दी ये मांग

पाकिस्तान लगातार चौथी बार विश्व स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है। इस बार के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर से पाकिस्तान को बाहर होना पड़ा। वहीं अब बोर्ड बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी खिलाड़ियों पर जमकर बिफरे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी ही खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान लगातार चौथी बार विश्व स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है। इस बार के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर से पाकिस्तान को बाहर होना पड़ा। वहीं अब बोर्ड बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी खिलाड़ियों पर जमकर बिफरे हैं।
पीसीबी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना अनुशासनहीनता के लिए नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के लिए लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जुर्माना भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में 61 रन के बड़े अंतर से हारने के बाद लगाया गया था। पीसीबी के द्वारा ये शर्त थी कि अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो ये जुर्माना माफ कर दिया जाएगा।
वहीं अब पाकिस्तान के दिग्गज और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने समा टीवी से बात करते हुए कहा कि वे मीडिया रिपोर्ट्स से हैरान हैं। इसलिए नहीं कि खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। बल्कि इसलिए कि उन्हें ये काफी हल्की सजा मिली है। उन्होंने कहा कि, ये फैसला समझ से बाहर है। ये बहुत छोटी सोच है। ये बहुत कम रकम है। 50 लाख में क्या हो जाएगा? ये तो जुर्माना जैसा भी नहीं लगता।
शाहिद अफरीदी ने और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि, जिन खिलाड़ियों ने प्रदर्शन नहीं किया उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे भेजो। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें कम से कम दो साल तक पाकिस्तानी टीम में नहीं होना चाहिए। बस बहुत हो गया।
अन्य न्यूज़















