Suryakumar Yadav Team India में वापसी के लिए कर रहे कड़ी मेहनत, बोले- सब ठीक होगा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह राष्ट्रीय टीम में लौटने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर हुए 35 वर्षीय बल्लेबाज ने उम्मीद जताई कि अगर सब कुछ सही रहा तो चीजें अपने आप बेहतर हो जाएंगी। हाल के समय में वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राष्ट्रीय टीम दोनों के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
बल्लेबाजी में लगातार लचर प्रदर्शन करने के कारण भारतीय टीम से बाहर किए गए पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि वह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में खिताब दिलाने के कुछ महीनों बाद 35 वर्षीय सूर्यकुमार को उनकी फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया। सूर्यकुमार से यहां जब एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय टीम में वापसी की संभावना के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा,‘‘मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहा हूं।
इसे भी पढ़ें: Asian Games Japan: 492 खिलाड़ियों की 'टीम इंडिया' को हरी झंडी, Cricket में भी होगी जंग
अगर सब कुछ ठीक रहा तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा।’’ सूर्यकुमार भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
अन्य न्यूज़















