IPL 2022: क्वालीफायर में नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, 7 रन बनाकर हुए आउट

virat out
ANI
अंकित सिंह । May 27 2022 9:09PM

विराट कोहली 8 गेंदों में 7 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने। इसके बाद विराट कोहली के फैंस में निराशा देखने को मिली। पिछले कुछ मुकाबलों में विराट कोहली के बल्ले से कुछ रन निकले थे।

आईपीएल 2022 का आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से है। पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने आठ विकेट पर 157 रन बनाए। हालांकि विराट कोहली का बल्ला इस मुकाबले में नहीं चला। विराट कोहली 8 गेंदों में 7 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने। इसके बाद विराट कोहली के फैंस में निराशा देखने को मिली। पिछले कुछ मुकाबलों में विराट कोहली के बल्ले से कुछ रन निकले थे। जिसके बाद से यह माना जा रहा था कि क्वालीफायर मुकाबले में भी विराट कोहली अच्छा रन बनाएंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली का धमाका, मोसाद का खुफिया ऑपरेशन, इस तरह 10 साल बाद लिया इजरायल और भारत का बदला

विराट कोहली के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। इसमें सिर्फ उनके नाम पर दो ही अर्धशतक आए हैं। अब तक के 16 मुकाबलों में विराट कोहली ने सिर्फ 341 रन बनाए हैं। विराट कोहली का औसत भी 25 से कम रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 73 रनों की पारी खेली थी। लेकिन यह बात भी सच है कि इस बार विराट कोहली पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ फैंस ने लिखा कि विराट आए और चले गए। कुछ नहीं सोशल मीडिया पर अपने निराशा व्यक्त की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़