PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

पीएसएल लगातार नाकारात्मक खबरों के कारण चर्चा में है। कुछ खिलाड़ियों ने पीएसएल से करार को ठेंगा दिखाकर आईपीएल का रुख किया है। इस बीच टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। उसमें कप्तानों की बचकाना हकरतों पर डेविड वॉर्नर भड़क गए और अन्य कप्तानों को स्कूली बच्चा बता दिया।
आज यानी 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन हो रहा है। तेल संकट के कारण स्टेडियम में एक भी दर्शक नहीं होगा। वहीं ये टूर्नामेंट महज दो वेन्यू पर ही खेले जाएंगे। इसके साथ ही ईरान-इजरायल युद्ध के कारण से पैदा हुआ तेल संकट का मुद्दा अलग है लेकिन पीएसएल लगातार नाकारात्मक खबरों के कारण चर्चा में है। कुछ खिलाड़ियों ने पीएसएल से करार को ठेंगा दिखाकर आईपीएल का रुख किया है। इस बीच टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। उसमें कप्तानों की बचकाना हकरतों पर डेविड वॉर्नर भड़क गए और अन्य कप्तानों को स्कूली बच्चा बता दिया।
डेविड वॉर्नर पीएसएल की टीम कराची किंग्स के कप्तान हैं। बुधवार को प्री-टूर्नामेंट कैप्टन्स प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। उसमें वॉर्नर के अलावा लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, रावलपिंडिज के कप्तान मोहम्मद रिजवान, पेशावर जल्मी के बाबर आजम, क्वेटा ग्लेडिएटर्स के सौद शकील और हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुसेन मौजूद थे।
बता दें कि, पीसी में जब डेविड वॉर्नर बोल रहे थे तभी अन्य टीमों के कप्तान आपस में ही गपशप करते दिखे और न जाने किस बात पर हंस रहे थे। कप्तानों का इस तरह का रवैया वॉर्नर को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा। सवाल का जवाब देते-देते वह अचानक रुक गए। कहा कि क्या गड़बड़ है? सॉरी जेंटलमेन, हमें यहां स्कूल बच्चे मिले हैं।
David warner to other captains during a press conference "Wrong wrong! Sorry we have school kids here".
— Stupidity Daily (@Adil45160212) March 25, 2026
Such unprofessional benaviour by Shaheen and others while a captain is answering questions.pic.twitter.com/nCw0s7jTzk
अन्य न्यूज़














