WPL Auction 2024: एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, 2 करोड़ रुपये में टीम में किया शामिल

Annabel Sutherland
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Dec 9 2023 3:42PM

वहीं डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन की नीलामी मुंबई में हो रही है। इसी कड़ी में अभी तक ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। जबकि उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।

महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 का मंच सच चुका है। वहीं डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन की नीलामी मुंबई में हो रही है। इसी कड़ी में अभी तक ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। जबकि उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। 

वहीं इससे पहले एनाबेल सदरलैंड गुजरात जायंट्स का हिस्सा थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। WPL के पहले सीजन में उनका बेस प्राइस 30 लाख था और गुजरात ने उन्हें 70 लाख रुपये में खरीदा था। 

सदरलैंड के आंकड़ों की बात करें तो, उन्होंने 4 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 7 की औसत और 77.77 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए थे। आरसीबी ने के खिलाफ उन्होंने 14 रन की पारी खेली थी। लीग में उन्होंने 2 चौके भी लगाए थे। वहीं उन्होंने 4 पारियों में 57 की औसत और 11.52 की इकॉनमी से 3 विकेट भी चटकाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/56 है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़