दिल्ली में खूनी खेल! रेलवे तकनीशियन की गर्दन काटी, सिलेंडर से किया हमला; 17 साल का किशोर गिरफ्तार!

दिल्ली में 17 वर्षीय एक लड़के ने उसके साथ कथित तौर पर जोर-जबर्दस्ती की कोशिश करने पर एक रेलवे तकनीशियन पर गैस सिलेंडर से हमला किया और फिर उसका गला काट दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि मृत व्यक्ति के परिवार ने दावा किया कि यह हत्या ‘सुनियोजित हत्या’ है।
दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने रेलवे तकनीशियन की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह यौन उत्पीड़न की कोशिश बताई जा रही है, जबकि मृतक के परिजनों ने इसे सोची-समझी साजिश करार दिया है। दिल्ली में 17 वर्षीय एक लड़के ने उसके साथ कथित तौर पर जोर-जबर्दस्ती की कोशिश करने पर एक रेलवे तकनीशियन पर गैस सिलेंडर से हमला किया और फिर उसका गला काट दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि मृत व्यक्ति के परिवार ने दावा किया कि यह हत्या ‘सुनियोजित हत्या’ है।
इसे भी पढ़ें: Varanasi Encounter | वाराणसी में 'ऑपरेशन क्लीन'! 1 लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव ढेर, कारोबारी हत्याकांड का था मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार मालवीय (39) उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग स्थित एक पार्किंग क्षेत्र में बंद कमरे के अंदर मृत पाया गया। संदीप 25 जनवरी से लापता था। पुलिस ने बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था, जिसके ऊपर वस्तुएं बिखरी हुई थीं। उसने बताया कि गर्दन और छाती पर चोट के निशान थे और चेहरा आंशिक रूप से सड़ चुका था। अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए दीप चंद बंधु अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल से बरामद कपड़े जब्त कर लिए गए।
इसे भी पढ़ें: Fasting Diet: Mahashivratri Vrat में कमजोरी होगी दूर, अपनी Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एसीपी) (उत्तर) सुमित कुमार झा ने बताया, “संदीप 25 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 27 जनवरी को एक मित्र ने उसके परिवार को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी है, जिसके बाद पहाड़गंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।”
दो फरवरी को संदीप के छोटे भाई मंदीप कुमार मालवीय (37) को पता चला कि उसने सब्जी मंडी की रेलवे कॉलोनी में एक कमरा किराए पर लिया था, जहां वह कभी-कभी दोस्तों के साथ जाया करता था। कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर शव मिला। पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज में संदीप एक लड़के के साथ ऑटो-रिक्शा में यात्रा करता हुआ दिखाई दिया।
जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि उनके यूपीआई खाते से परीक्षण लेनदेन के तौर पर एक रुपये ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने बताया कि लाभार्थी का खाता एक नाबालिग का था। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी नाबालिग को तीन फरवरी की सुबह मंदिर मार्ग इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान लड़के ने पुलिस को बताया कि 25 और 26 जनवरी की दरम्यानी रात को वह पहाड़गंज के एक बार के पास रेलवे तकनीशियन से मिला था।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसने संदीप से पैसे मांगे, जिसके बाद संदीप उसे किराए के कमरे में ले गया। पुलिस ने बताया कि जब संदीप ने नाबालिग से यौन संबंध बनाने की मांग की, तो लड़के ने उसके सिर पर सिलेंडर से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
अन्य न्यूज़











