मणिपुर के बाद Bihar में भी इंसानियत हुई शर्मसार, बंद कमरे में निर्वस्त्र कर लड़की और शख्स की पिटाई

humanity is ashamed
PIXABAY
रेनू तिवारी । Jul 22 2023 3:12PM

बिहार के बेगूसराय में एक नाबालिग लड़की और पुरुष के कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद तीन व्यक्तियों द्वारा उन्हें निर्वस्त्र करके उनकी पिटाई करने का मामला सामने आया है।

बेगूसराय (बिहार)। मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके सड़क पर परहेड कराने का वीडियो जैसे ही वायरल हुई पूरे देश में आक्रोश फैल गया। हर स्तर पर इस वीडियो की आलोचना की गयी। आरोपियों को फांसी पर लटकाने की बात कही गयी। हैवानियत की तस्वीर से नहीं को शर्मसार करके रख दिया। वीडियो ने सरेआम मानवता का गला घोटा। सरकार ने एक्शन लेते हुए वीडियो शेयरिंग पर बैन लगाया और आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया। ऐसी ही कई घटनाएं अब सामने आ रही हैं। जहां पश्चिम बंगाल की मालदा में महिलाओं को नग्न करके पीटा गया वहीं अब दूसरी खबर बिहार से आ रही है। 

बिहार के बेगूसराय में एक नाबालिग लड़की और पुरुष के कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद तीन व्यक्तियों द्वारा उन्हें निर्वस्त्र करके उनकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें तीन व्यक्ति नाबालिग लड़की और पुरुष की पिटाई करते और उनको निर्वस्त्र क

इसे भी पढ़ें: धन शोधन निवारण अधिनियम क्या है? प्रवर्तन निदेशालय इसे रोकने में कितना कारगर हुआ?

 

 ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे पुरुष की पहचान एक संगीत शिक्षक के तौर पर की गई है जिसकी आयु 40 से 50 के बीच है। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘पीड़िता के बयान के आधार पर हमने संगीत शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67बी और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

इसे भी पढ़ें: Manipur मामले को लेकर हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र, कहा- हम आदिवासियों के साथ बर्बर व्यवहार नहीं होने दे सकते

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाबालिग और आरोपी की पिटाई करने वाले तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि घटना गत बृहस्पतिवार की है। कुमार ने कहा, ‘‘पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले दो व्यक्तियों के कपड़ों और अन्य सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच करने के लिए एक वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी की देखरेख में जांच टीम गठित की गई है। कुमार ने बताया, ‘‘पीड़िता की चिकित्सा जांच भी कराई जा रही है। उसका बयान भी मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़