Lawrence Bishnoi गिरोह के सदस्य ने मुंबई के उद्यमी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Lawrence Bishnoi
ANI

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने मुंबई के एक उद्यमी को कथित रूप से फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दिंडोशी पुलिस ने माल्दा निवासी उद्यमी से मिली तहरीर के आधार पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

मुंबई। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने मुंबई के एक उद्यमी को कथित रूप से फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दिंडोशी पुलिस ने माल्दा निवासी उद्यमी से मिली तहरीर के आधार पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें: डबल इंजन की सरकार बनी रही तो पूरे देश की स्थिति मणिपुर जैसी होगी : राम गोविंद चौधरी

ने कहा, तहरीर के अनुसार पीड़ित को बृहस्पतिवार रात एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया। अधिकारी ने बताया, फोन करने वाले ने बिश्नोई के नाम पर उद्यमी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 385 (रंगदारी वसूली के लिए व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना) में मामला दर्ज कर साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़