Delhi Paschim Vihar Firing | पश्चिम विहार में जिम के बाहर बाइक सवार लोगों ने की गालीबारी, बिश्नोई गिरोह ने ली ज़िम्मेदारी

Paschim Vihar Bishnoi
ANI
रेनू तिवारी । Jun 11 2026 11:08AM

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में बृहस्पतिवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक जिम के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गैंगवार और जबरन वसूली (Extortion) के साये में सहम गई है। बाहरी दिल्ली के पॉश इलाके पश्चिम विहार में बृहस्पतिवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक हाई-प्रोफाइल जिम के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi Gang) की ओर से एक पोस्ट शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पुलिस इस घटना को रंगदारी और गैंगस्टर्स के गठजोड़ से जोड़कर देख रही है। हालांकि, तड़के हुई इस वारदात में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Parama Ekadashi 2026: 3 साल में एक बार आती है Parama Ekadashi, जानें Lord Vishnu को प्रसन्न करने का मुहूर्त और विधि

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जिम राजौरी गार्डन के दो निवासियों का है और एक लोकप्रिय पंजाबी गायक इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर सुबह करीब चार बजे मोटरसाइकिल से जिम के पास पहुंचे और उन्होंने जिम पर कम से कम सात गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को सुबह करीब सवा पांच बजे तब दी गई, जब जिम के कर्मचारी वहां पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक दल अपराध स्थल की जांच कर रहे हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अनिल पंडित समूह ने कथित तौर पर इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।

इसे भी पढ़ें: 'मैं बहुत कमजोर आदमी हूँ, सच बोला तो परेशानी में पड़ जाऊँगा', राम मंदिर चढ़ावे के विवाद पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

पुलिस ने कहा कि वे इस दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि कर रहे है और हमले के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि रंगदारी, गिरोहों की आपसी रंजिश और निजी दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़