क्या आप अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी पढ़ना चाहेंगे?

anil-kapoor-love-story

अगर अब तक मशहूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की असल प्रेम कहानी से अंजान हैं, तो अब जान लो। क्योंकि ये स्टोरी सुनने के बाद आपके दिल से सिर्फ़ ''Awwww'' निकलेगा।

बड़े पर्दे पर अभिनेता अनिल कपूर की बहुत सी रोमांटिक लव स्टोरी देखी होंगी, लेकिन क्या उनकी रियल लाइफ़ लव स्टोरी के बारे में पता है। अगर अब तक एक्टर की असल प्रेम कहानी से अंजान हैं, तो अब जान लो। क्योंकि ये स्टोरी सुनने के बाद आपके दिल से सिर्फ़ 'Awwww' निकलेगा।

कैसे हुई मोहब्बत की शुरूआत?

अभिनेता अनिल कपूर के एक दोस्त ने सुनीता को उनका नंबर एक प्रैंक कॉल करने के लिए दिया था। इसके बाद जैसे ही उन्होंने पहली बार फ़ोन पर सुनीता की आवाज़ सुनी, उन्हें उनकी आवाज़ से प्यार हो गया। वहीं कुछ समय बाद एक पार्टी में दोनों की मुलाक़ात हुई। अनिल कूपर के मुताबिक, सुनीता में पता नहीं क्या ख़ास था, जो उनकी ओर खिंचे चले जा रहे थे। पहले दोनों में हल्की-फ़ुल्की बात शुरू हुई, फिर बातें दोस्ती में बदल गईं और फिर शुरू हुआ मुलाक़ातों का सिलसिला।

अनिल और सुनीता अब अच्छे दोस्त बन चुके थे, लेकिन वो पसंद किसी और लड़की को करते थे। पर एकदम से वो लड़की कहीं चली गई और अनिल कपूर के टूटे दिल को सुनीता का सहारा मिला। इस दौरान अनिल कपूर अपने कॅरियर को लेकर संघर्ष कर रहे थे। वहीं सुनीता के पिता बैंकर थे और वो मॉडलिंग की दुनिया में कदम जमा चुकी थी।

अनिल कपूर बताते हैं कि उस समय मेरे पास टैक्सी का किराया देने के पैसे भी नहीं होते थे और सुनीता मेरे टैक्सी का बिल देती थी। मैं पूरी तरह से बेकार था, लेकिन उसे इस बात से फ़र्क नहीं पड़ता था कि मैं कौन था और मेरा पेशा क्या है? बस वो हर मुश्किल में मेरे साथ खड़ी थी। हमने दस सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। वहीं जब अनिल कपूर को उनकी पहली फ़िल्म 'मेरी जंग' मिली, तो उन्होंने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज़ करते हुए कहा, चलो कल शादी कर लेते हैं या तो कल या फिर कभी नहीं' और फिर अगले दिन हम 10 करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। अनिल कपूर कहते हैं कि वो एक पर्फ़ेक्ट मां है, पर्फे़क्ट पत्नी है। हमारे पास 45 सालों की दोस्ती और प्यार साथ है।

 

इनके इश्क़ से हमें इश्क हो गया!

-आकांक्षा तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़