सितबंर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

nick-jones-and-priyanka-chopra-are-bound-to-get-married-in-september

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की सगाई को लेकर अफ़वाओं का बाज़ार गर्म था। अब कपल से एक जुड़ी एक और ख़बर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका और निक 16 सितबंर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की सगाई को लेकर अफ़वाओं का बाज़ार गर्म था। अब कपल से एक जुड़ी एक और ख़बर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका और निक 16 सितबंर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की ख़बरों को थोड़ी सी हवा देने का काम देसी गर्ल की दोस्त और इग्लैंड की शाही बहू मेगन मर्केल ने उन्हें शुभकामनाएं दे कर किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो जल्दी से सुदंर और टैलेंटेड बच्चे पैदा करें।

16 सिंतबर को ही शादी क्यों?

अरे भाई! इसी दिन निक जोनस का 26वां बर्थडे जो है और प्रियंका इसी दिन शादी कर के इसे सदा के लिए ख़ास बनाना चाहती हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पीसी ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। फिलहाल, शादी की तारीख़ को लेकर प्रियंका और निक की तरफ़ से अभी औपचारिक तौर पर किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, प्रियंका की बुआ ने एक इंटरव्यू में ये ज़रुर कहा था कि जल्द ही शादी की डेट बता दी जाएगी। 

वहीं प्रियंका और निक की शादी को लेकर मेगन मर्केल काफ़ी उत्साहित हैं। मेगन का कहना है कि प्रियंका बहुत ही अच्छी इंसान है और निक हर तरह से उनके लिए बेस्ट हैं। साथ ही उनका मानना है कि शादी के बाद ये कपल साथ में और भी बेहतरीन नज़र आएगा।

ख़बरों के अनुसार, निक से शादी के चलते प्रियंका ने सलमान खान की फ़िल्म 'भारत' को बीच में ही छोड़ दिया, जिसके बाद डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र ने ट्वीट कर कहा था कि 'प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। इसकी वजह बेहद ख़ास है और हम सब उनके लिए बहुत ख़ुश हैं, 'भारत' की पूरी टीम की तरफ़ उनको बधाई।'

क्यों ख़ास है प्रियंका और निक की लव स्टोरी?

निक एक सिंगर होने के साथ-साथ राइटर और एक्टर भी है। कमाल की बात ये है कि उम्र में वो प्रियंका से दस साल छोटे हैं। पीसी और निक की मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन दोस्त के ज़रिए हुई थी।

फिलहाल हम प्रियंका की शादी को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं और अब इंतज़ार है, तो उनके दुल्हन बनने का।

-आकांक्षा तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़