आनंद अहूजा से शादी से पहले सोनम कर चुकी है इन एक्टर को डेट...

sonam kapoor love life
[email protected] । Jun 9 2018 12:56PM

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने 9 साल पहले 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ''सांवरिया'' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने 9 साल पहले 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल सोनम कपूर आनंद अहूजा के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।

वैसे अब दोनों की शादी हो चुकी है.. और शादी के बाद सोनम की फिल्म वीरे दी वेडिंग भी रिलीज हो चुकी है जो बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल भी मचा रही हैं। आज हम आपको सोनम की लव लाइफ के बारे में बताएंगे...

रणबीर कपूर 

सोनम का इंडस्ट्री में पहला अफेयर रणबीर कपूर के साथ था। दोनों का अफेयर फिल्म  'सांवरिया'  के दौरान सुर्खियों में आया। बाद में दीपिका के साथ सोनम ने खुद रणबीर और उनके अफेयर की बात 'कॉफी विद करन' शो में कबूली थी। ये दोनों कई जगह पर एक दूसरे के साथ द‍िखाई दि‍ए। हालांक‍ि बाद में इस र‍िश्‍ते का भी ब्रेकअप हो गया था। 

पुनीत मल्होत्रा

बाद में सोनम ने डायरैक्टर पुनीत मल्होत्रा को भी डेट किया है। 2010 में जब पुनीत ‘आई हेट लव स्टोरी ’ बना रहे थे इसी दौरान सोनम उनके करीब आईं। खबरों की मानें तो दोनों ने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट किया।

साहिर बैरी

सोमन कपूर - साहिर बैरी की लव अफेयर की खबरें 2014 बॉलीवुड में जबरदस्त गॉसिप थी। लेकिन जब भी सोनम से किसी इंटरव्यू में साहिर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने के साफ मना कर दिया। साहिर बैरी एक बिजनसमेन और मॉडल है।

आनंद आहूजा

19 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक दूसरे के हो गये। इनकी वेडिंग इस साल की अब तक की सबसे बड़ी शादी है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के लव अफेयर का खबरें पिछले दो साल से चल रही थी और इस गॉसिप रिलेशनशिप को सोनम और आनंद ने एक रिश्ते में बदल दिया... 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़