देवानंद के काले कपड़ों पर कोर्ट ने आखिर क्यों लगा दी थी रोक?

why-did-the-court-put-ban-to-the-black-clothes-of-devanand

बॉलीवुड में कितने हीरो आए और गए, लेकिन आज तक बहुत ही कम लोग लीजेंड एक्टर देव आनंद को टक्कर दे पाए। वो अपने दौर के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। इसके अलावा वो उस ज़माने के लोगों के लिए फ़ैशन आइकन भी थे।

बॉलीवुड में कितने हीरो आए और गए, लेकिन आज तक बहुत ही कम लोग लीजेंड एक्टर देव आनंद को टक्कर दे पाए। वो अपने दौर के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। इसके अलावा वो उस ज़माने के लोगों के लिए फ़ैशन आइकन भी थे। यही नहीं, देव आनंद की दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोलती थी. दर्शक उनकी एक झलक पाने के लिए बेरकरार रहते थे। 

फ़िल्मों से लेकर लुक्स तक हर चीज़ में देव साहब का जलवा बरकरार था। यूं तो उनका नाम डायलॉग डिलीवरी के लिए चर्चित था, लेकिन एक और चीज़ थी जिस वजह से उन्होंने ख़ूब सुर्खियां बटोरी थी। वो चीज़ कुछ और नहीं, बल्कि काला कोट था। 

काले कोट पर लगा दी गई थी पाबंदी

ये बात आपको सुनने में भले ही अजीब लग रही हो, लेकिन यही सच है। दरअसल, सदाबहार एक्टर देव आनंद अकसर सफ़ेद शर्ट के साथ काला कोट पहनते थे और उसमें वो क्या कमाल लगते थे। मतलब ब्लैक कोट में जो भी उन्हें देखता बस देखता ही रह जाता. वहीं लड़कियों के क्या कहने, काले कोट में देव साहब को देख कर उनकी दीवानगी देखने लायक होती थी।

ऐसा पागलपन कि वो अपनी जान तक दांव पर लगा देती थी। धीरे-धीरे काला कोट देव आनंद के लिए परेशानी बनता जा रहा था, क्योंकि उन्हें उस कोट में देख कर लड़कियां छत से छलांग लगाने तक को तैयार थीं। मतलब ऐसी दीवानगी पहले देखी नहीं वाला आलम था। बस इसी समस्या का समाधान करने के लिए कोर्ट को बीच में दखल देना पड़ा।

इसी दौरान देव साहब की फ़िल्म 'काला पानी' रिलीज़ हुई और हिट भी, तभी कोर्ट की तरफ़ से आदेश जारी करते हुए देव साहब के ब्लैक कपड़े पहनने पर बैन लगा दिया।

वहीं अगर देव साहब की निज़ी ज़िंदगी की बात करें, तो वो भी काफ़ी संघर्ष भरी रही। उनका जन्म पंजाब के गुरदासपुर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। सरकारी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई करने वाले देव साहब आगे पढ़ना चाहते थे, लेकिन उनके माता-पिता के पास उन्हें पढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे। घर की मजबूरियों के चलते वो पैसा कमाने मुंबई आए और किस्मत ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया।

- आकांक्षा तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़