Chandra Grahan 2024: 25 मार्च को लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए करें ये आसान उपाय

Chandra Grahan 2024
Creative Commons licenses

इस बार 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन होली का पर्व मनाया जा रहा है। हांलाकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण होली के पर्व पर कोई बुरा प्रभाव नहीं होगा।

इस बार 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन होली का पर्व मनाया जा रहा है। हांलाकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण होली के पर्व पर कोई बुरा प्रभाव नहीं होगा। फिर भी इस चंद्रग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण को अशुभ माना जाता है।

 

बताया जाता है कि ग्रहण के दौरान विभिन्न तरह की नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं। जो सभी लोगों को प्रभावित करती हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुछ चीजों के दान का विशेष महत्व होता है। 

चंद्रग्रहण 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी की 24 मार्च 2024 को 10:30 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा। वहीं दोपहर 03:02 मिनट पर इसका समापन होगा। चंद्रग्रहण की अवधि करीब 4:36 मिनट रहेगी। साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण कन्या राशि में लग रहा है। हांलाकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। लेकिन फिर भी सभी पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। 

किन राशियों के लिए शुभ है चंद्रग्रहण

साल के पहले चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। मकर, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों के लिए साल का पहला चंद्रग्रहण बेहद शुभ माना जा रहा है। वहीं मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण अशुभ माना जा रहा है।

ग्रहण में क्या न करें

ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

इस दौरान किसी भी मांगलिक कार्य का संकल्प नहीं लेना चाहिए।

साथ ही ग्रहण के दौरान कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए

इस दौरान भगवान का स्मरण करना चाहिए।

खाने-पीने के सामन में तुलसी दल अवश्य रखना चाहिए।

ग्रहण के दिन शुद्ध जल से स्नान आदि कर गरीबों को यथाशक्ति दान करना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़