Shabari Jayanti: शबरी जयंती है मोक्ष एवं भक्ति का प्रतीक

Shabari Jayanti
Prabhasakshi

पंडितों के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का पर्व मनाया जाता है। माता शबरी भगवान राम की परम भक्त थीं। यह दिन मां शबरी की श्री राम के प्रति निस्वार्थ भक्ति भाव को समर्पित है। इस दिन मां शबरी की लोग पूजा करते हैं।

भगवान राम की परम भक्त माता शबरी की आज जयंती है। हिन्दू धर्म में इसका खास महत्व है, तो हम आपको शबरी जयंती के महत्व के बारे में बताते हैं। 

शबरी जयंती है खास 

शबरी जयंती के दिन ही शबरी को उसके भक्ति के परिणामस्वरूप मोक्ष प्राप्त हुआ था। यह पर्व मोक्ष तथा भक्ति का प्रतीक माना जाता है।  शबरी जयंती हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को मनाया जाता है। इस साल 2024 में यह जयंती 3 मार्च को पड़ रही है। 

जाने मां शबरी के बारे में 

मां शबरी का नाम शबरी न होकर श्रमणा था। वह भील समुदाय की थी और उनके पिता भीलों के राजा थे। शबरी का पालन उनके पिता ने बहुत प्यार से किया था। जब शबरी विवाह योग्य हुईं तो उनके पिता ने उनके लिए सुयोग्य वर खोजा। विवाह के दौरान जानवरों की बलि देने की प्रथा। इसी प्रथा के अनुसार शबरी के पिता विवाह से एक दिन पूर्व सौ भेड़-बकरियां लेकर आए और उनकी बलि की तैयारी करने लगी। शबरी को जब यह पता चला तो वह उन भेड़ बकरियों को बचाने की कोशिश करने लगीं। उन्हें बचाने के लिए शबरी ने सुबह ही सभी जानवरों को छोड़ दिया तथा खुद भी वन में चली गयीं। उसके बाद वह खुद भी घर वापस नहीं आयीं। शबरी भगवान श्रीराम की अनन्य भक्त थीं। उनकी एकनिष्ठ भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीराम ने न केवल उनके जूठे बेर खाएं बल्कि उन्हें मोक्ष भी प्रदान किया। 

इसे भी पढ़ें: Lord Shiva: शिवजी की कृपा पाने के लिए करें शिवाष्टक, रुद्राष्टक, शिव स्त्रोत, शिव सहस्त्र नामावली का पाठ, प्रसन्न होंगे महादेव

जानें शबरी जयंती के बारे में 

पंडितों के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का पर्व मनाया जाता है। माता शबरी भगवान राम की परम भक्त थीं। यह दिन मां शबरी की श्री राम के प्रति निस्वार्थ भक्ति भाव को समर्पित है। इस दिन मां शबरी की लोग पूजा करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान के सच्चे भक्तों की सेवा-सत्कार करने मात्र से प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं। अतः इस मान्यता के आधार पर इस दिन लोग माता शबरी की वंदना करते हैं और भक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

शबरी जयंती का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन माह की कालाष्टमी 3 मार्च 2024 रविवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 3 मार्च को ही उदया तिथि के अनुसार, भानु सप्तमी और शबरी जयंती भी मनाई जाएगी। कालाष्टमी के दिन तांत्रिक, अघोरी गुप्त रूप से काल भैरव की पूजा कर करके अलौकिक सिद्धियां प्राप्त करती है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 मार्च 2024 को सुबह 08.44 बजे शुरू होगी और 4 मार्च 2024 को सुबह 08.49 बजे खत्म होगी।

मतंग ऋषि ने दिया था आर्शीवाद

जानवरों को घर से भगाने के बाद शबरी खुद भी घर नहीं लौटीं। वह जंगलों में भटकती रहीं कोई भी उन्हें आश्रम में शिक्षा देने हेतु तैयार नहीं। सब जगह से उन्हें दुत्कार ही मिली। उसके बाद मतंग ऋषि के आश्रम में शबरी को जगह मिली तथा वहीं उन्हें शिक्षा प्राप्त हुई। मतंग ऋषि शबरी के सेवा भाव तथा गुरु भक्ति से बहुत प्रसन्न थे। मतंग ऋषि अपना शरीर छोड़ने से पहले शबरी को आर्शीवाद दिए भगवान श्रीराम उनसे मिलने स्वयं आएंगे और तभी उनको मोक्ष प्राप्त होगा।

शबरी जयंती का महत्व

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार शबरी जयंती का पर्व हर साल फाल्गुन महीने की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। शबरी जयंती का पर्व मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मनाया जाता है। शबरी जयंती के दिन तरह तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। दक्षिण भारत के भद्रचल्लम के सीतारामचन्द्रम स्वामी मंदिर में इस दिन को एक बड़े उत्सव के रूप में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शबरी जयंती के दिन शबरी माता की पूजा एक देवी के रूप में की जाती है। राम भक्त शबरी की बहुत सारी कथाएं रामायण भागवत रामचरितमानस आदि ग्रंथो में किया गया है। भगवान् श्रीराम ने अपनी सबसे बड़ी भक्त शबरी के जूठे बेरों को ग्रहण किया था। इसी वजह से इस दिन को शबरी माता के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। और उनका पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजन किया जाता है। 

शबरी से जुड़ी पौराणिक कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार एक दिन शबरी मतंग ऋषि के पास ही एक तालाब में जल लेने गयीं। वहां एक ऋषि साधना कर रहे थे वह उस समय ध्यान में मग्न थे। इसलिए शबरी तालाब से जल लेने। कहा जाता है कि तालाब का जल बहुत पवित्र था उसमें गंगा तथा यमुना का जल मिला हुआ था। शबरी वहां से जल लेने लगीं तभी ऋषि का ध्यान टूटा तथा शबरी के अछूत होने के कारण ऋषि ने पत्थर उठाकर मारा जिससे शबरी को चोट लगी और खून तालाब में गिरने लगी। बहुत दिनों बाद भी शबरी का खून तालाब के पानी में नहीं मिल सका। बहुत दिनों बाद जब श्रीराम तालाब के पास आए तो लोगों ने कहा कि राम जी शबरी के खून को जल में मिला दें। श्रीराम को जब यह पता चला तो उन्होंने कहा कि यह शबरी का रक्त नहीं बल्कि मेरे हृदय का रक्त है कृपया शबरी को बुलाएं। कहा जाता है कि जैसे ही शबरी तालाब के पास आयीं उनके पैरों की धूल से तालाब का खून जल में बदल गया।

शबरी जयंती पर ऐसे करें पूजा 

शबरी जयंती के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सबरीमाला मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। शबरी ने जिस श्रद्धा और आस्था के साथ श्री राम की भक्ति करके उनको पाया था। उसी भक्ति के साथ इस दिन शबरी और भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। इस दिन शबरी और भगवन विष्णु को बेर का भोग लगाया जाता है। शबरी जयंती के दिन माता शबरी और भगवान् विष्णु को बेर का भोग लगाने के पश्चात पूरा परिवार बेर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करता है। इस दिन भगवान विष्णु या शबरी की पूजा में लाल सिंदूर या कुमकुम का प्रयोग नहीं किया जाता है। शबरी जयंती के दिन सफेद चंदन के प्रयोग से शबरी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा करने से शबरीमाला की पूजा सफल मानी जाती है।

शबरी जयंती पर निकालते हैं जुलूस, होती है पूजा 

शबरी जयंती के दिन शबरीमाला मंदिर में मां शबरी की पूजा-अर्चना होती है तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रकार का मेला लगता है। शबरी जयंती के दिन मां शबरी की याद में जुलूस निकाले जाते हैं तथा चित्रों के माध्यम से भगवान शबरी द्वारा राम को जूठे बेर खिलाए जाने की कथा का चित्रण प्रस्तुत किया जाता है। साथ ही शबरी जयंती को शबरी मां की देवी के रूप में पूजा की जाती है। इस दिन शबरी की याद में भगवान राम तथा उनके परिवार को बेर चढ़ाएं तथा सफेद चंदन से तिलक लगाया जाता है।

- प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़