लॉकडाउन में ब्रेकअप हुआ है तो न सुने नेहा और जानी का ये नया गाना, कहीं 21 दिन शॉकडाउन न हो जाए

s
रेनू तिवारी । Apr 1 2020 2:12PM

जानी ने इस बार बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ अपना गाना 'जिनके लिए' लेकर आये हैं। 'फिलहाल' के बाद जानी ने ये दूसरा बॉलीवुड सॉन्ग किया है। जिनके लिए सॉन्ग में गीतकार और संगीतकार होने के साथ-साथ जानी बतौर एक्टर भी नजर आये हैं। नेहा कक्कड़ जानी के साथ वीडियो एल्बम में एक्टिंग करती नजर आ रही है।

पंजाब के गानों को नया मुकाम देने वाले गीतकार और संगीतकार जानी के गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। जानी एक ऐसे गीतकार है जो दिल के जज्बातों को निचोड़कर शब्दों मे पिरो देते है। उनके गाने दिल की उस गहराई में घर कर जाते हैं जहां कई बार हम खुद नहीं पहुंच पाते। जानी ने इस बार बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ अपना नया गाना 'जिनके लिए' लेकर आये हैं। 

अक्षय कुमार के 'फिलहाल'  के बाद जानी ने ये दूसरा बॉलीवुड सॉन्ग किया है। जिनके लिए सॉन्ग में गीतकार और संगीतकार होने के साथ-साथ जानी बतौर एक्टर भी नजर आये हैं। नेहा कक्कड़ जानी के साथ वीडियो एल्बम में एक्टिंग करती नजर आ रही है। इस गाने को आवाज भी नेहा कक्कड़ ने दी है। वीडियो का निर्देशन अरविंद खैरा ने किया है। म्युजिक कंपनी टी सीरीज हैं।

म्युजिक वीडियो की कहानी

गाने में दिखाया गया है कि जानी और नेहा की नई शादी होती है, दोनों काफी खुश रहते हैं लेकिन शादी को साल भी नहीं बीतता कि जानी नेहा से बेवफाई करने लगते है। नेहा को जानी किसी बहाने से उन्हें उनके मायके छोड़ने जाते हैं और फिर वो अपनी गर्लफ्रेंड को अपने घर लेकर आ जाते हैं। जानी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करना शुरू ही करते है कि नेहा जानी को आवाज लगाते हुए कहती है- कभी यहां बात करते हो, कभी वहां बात करते हो, आप तो बड़े लोग हो साहिब हमसे कहां बात करते हो।  नेहा को पहले से ही पता होता है  कि उसका पति किसी और के साथ है। इस लिए वह घर में पहले ही आ जाती हैं।

जानी अपनी पत्नी को सामने देखकर हैरान हो जाते है। नेहा को वहां देखकर उनकी गर्लफ्रेंड भी वहां से चली जाती है । जानी नेहा को अपनी सफाई देते है लेकिन नेहा उनके हाथ में अपना मंगलसूत्र रख देती है। इसे देख जानी काफी गुस्से में आ जाते है और मंगलसूत्र फैंक कर चले जाते हैं। जानी अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने घर के नीचे आते हैं और उससे बात करते हैं तभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसके लिए जानी शायद हजार जन्मों में भी अपने आपको मांफ न कर पाएं...

यहां देखें जिनके लिए सॉन्ग- 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़