Knee Pain Relief: घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज है यह तेल, 3 चीजें मिलाकर बनाएं Natural Oil

घुटनों के पुराने दर्द और अकड़न से राहत के लिए लहसुन, सरसों और अरंडी के तेल से बना यह असरदार घरेलू नुस्खा तुरंत आराम देता है। यह तेल सूजन कम कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है।
ज्यादातर लोग घुटनों या जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं? सीढ़िया चढ़ते-उतरते समय दर्द देखने को मिलता है या सुबह उठते ही घुटनों में अकड़न महसूस होती है। इसलिए दवाइयों के साथ नेचुरल और असरदार घरेलू उपाय भी जरुर ट्राई करें। दादी-नानी के नुस्खए में से एक है यह तेल, जो कि केवल 3 चीजों से बना हुआ। इस लेख में हम आपको बताएंगे कैसे इस तेल को बनाएं और इसके फायदे।
दर्द को दूर करने वाले तेल की सामग्री
- लहसुन- 4 काली
- सरसों के बीज- 1 बड़ा चम्मच
- अरंडी का तेल- 5 बड़े चम्मच
दर्द भगाने वाला तेल कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप अरंडी का तेल को हल्का गर्म करें।
- अब इसमें लहसुन और सरसों के बीज डालकर कुछ मिनट तक पकाएं।
- इसको ठंडा होने के बाद छान लें।
- हल्का गुनगुना करके घुटनों या दर्द वाले हिस्से पर 5-10 मिनट तक मसाज करें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप रोजाना इसे 4-5 हफ्ते इस्तेमाल करें।
इस तेल इस्तेमाल कब करें
रात को सोने से पहले इस तेल का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है। इससे आपकी मसल्स रिलैक्स होती हैं और सुबह दर्द कम महसूस होता है। इस में पड़ी ये 3 चीजें दर्द, सूजन और अकड़न से राहत देती हैं।
लहसुन के फायदे
लहसुन में प्राकृतिक रुप से सूजनरोधी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसका नियमित सेवन जोड़ों की अकड़न को धीरे-धीरे कम कर सकता है और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, लहसुन मांसपेशियों को आराम पहुंचाकर शरीर को अधिक सहज महसूस कराने में भी उपयोगी माना जाता है।
सरसों के तेल के फायदे
सरसों के बीजों की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में गर्माहट बढ़ाकर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसके प्रभाव से मांसपेशियों को आराम मिलता है और शरीर के दर्द में राहत महसूस हो सकती है। नियमित रूप से उपयोग करने पर सूजन और शरीर की जकड़न धीरे-धीरे कम होने लगती है।
अरंडी के तेल के फायदे
अरंडी का तेल त्वचा के अंदर तक जाकर सूजन को कम करता है। जोड़ों को लुब्रिकेट करता है, जिससे मूवमेंट आसान हो जाता है। अगर आप इसको नियमित तौर पर लगाते हैं, तो यह ड्राइनेस को कम करती है, दर्द में राहत पहुंचाती है और जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है।
घुटने के दर्द वाले तेल के फायदे
- इस तेल की मदद से घुटनों और जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलेगा।
- सूजन और अकड़न को कम करता है।
- यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।
- मसल्स को रिलैक्स करता है।
- दर्द को प्राकृतिक रुप से कम करता है।
अन्य न्यूज़















