Blood Sugar रहेगा कंट्रोल! Diabetes के मरीज Diet में शामिल करें ये 5 'देसी Superfoods'

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए दवाइयों के साथ सही डाइट बेहद जरूरी है, जिसमें कुछ घरेलू चीजें अहम भूमिका निभाती हैं। इस लेख में मेथी दाना, आंवला, दालचीनी, करी पत्ता और जामुन की गुठली के फायदों का विश्लेषण किया गया है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाते हैं।
डायबिटीज लाइफस्टाइल संबंधित बीमारी है। खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण डायिबटीज की बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए प्रीडायबिटीज और डायबिटीज में खानपान का विशेष ख्याल रखा जाता है। गौरतलब है कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है।
यदि आपको लंबे समय से शुगर बढ़ा हुआ है, तो इसकी वजह से किडनी, हार्ट और ब्रेन सहित शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरुरी है। यदि आप एक डायबिटीज पेशेंट हैं, तो डॉक्टर द्वारा बताई हुई दवाइयों को सही तरह और सही समय से लेने के साथ ही डाइट में हेल्दी चीजों को जरुर शामिल करें।
वैसे डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हमारी किचन में ऐसी कई चीजें हैं, जिनका सेवन करने से आपको काफी आराम मिलेगा। गौरतलब है कि इन देसी चीजों में मौजूद गुणों की वजह से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
मेथी दाना
डायबिटीज मरीजों के लिए मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जो कि डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और भोजन से शुगर का अब्जॉर्बशन कम करता है। इसके सेवन के बाद ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है। वहीं, प्री-डायबिटीज वाले लोग यदि नियमित तौर पर मेथी का सेवन करें, तो इससे प्री-डायबिटीज के डायबिटीज में बदलने का खतरा कम हो जाएगा। वैसे यह इंसुलिन के काम करने की क्षमता को सुधारता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस और कोलेस्ट्रोल को कम करता है। रोजाना आप 1 चम्मच मेथी दाना को रात भर पानी में भिगोएं और इसे खाली पेट लें।
आंवला
आंवला एक ऐसा सुपरफूड है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे पैनक्रियाज भी बेहतर काम करता है और इंसुलिन का सीक्रेशन बेहतर होता है। आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है। इसको आप रोजाना 1 आंवला खा सकती हैं।
दालचीनी
शुगर में दालचीनी का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में काफी सुधार होता है, जिससे ग्लूकोज को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। दालचीनी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है। यह डायबिटीज से होने वाले इंफ्लेमेशन को भी शांत करती है। इसके लिए आप एक छोटा टुकड़ा दालचीनी को गुनगुने पानी में खाने के बाद लें सकते हैं।
करी पत्ता
डायबिटीज में करी पत्ता का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है। यह डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है। करी पत्ता के सेवन से क्रेविंग्स को कम करता है और शुगर स्पाइक नहीं होता। इसको आप रोजाना खाली पेट 8-10 करी पत्ते चबा सकते हैं।
जामुन की गुठली पाउडर
डायबिटीज के लिए जामुन की गुठली का पाउडर रामबाण आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है। इसमें जंबोलिन और जंबोसिन होते हैं, जो शरीर में स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकते हैं। इससे हमारी सेल्स ग्लूकोज का इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकती हैं। आप जामुन की गुठली के आधा चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ जरुर लें।
अन्य न्यूज़














