Assistent Professor Jobs 2026: Rajasthan Central University में Assistant Professor की Jobs, शानदार Salary, करें Apply

Assistent Professor Jobs
Creative Common License

अगर आप भी कॉलेज में पढ़ाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में वैकेंसी निकली है। बता दें कि राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

अगर आप भी कॉलेज में पढ़ाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में वैकेंसी निकली है। बता दें कि राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.curaj.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर मंथली सैलरी भी शानदार है। ऐसे में आपको यह शानदार मौका मिस नहीं करना चाहिए।

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में डाटा साइंस & एनालिटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, स्टेटिस्टिक, कॉमर्स और योगा डिपार्टमेंट में पद भरे जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मार्च 2026 है। वहीं उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Up Anganwadi: UP में Sarkari Naukri चाहिए? आंगनवाड़ी में निकलीं बंपर भर्तियां, 12th Pass महिलाएं फौरन भरें Form

योग्यता

प्रोफेसर

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी में डिग्री, 10 रिसर्च पेपर प्रकाशित हों। इसके अलावा कम से कम उम्मीदवार के पास 10 साल का एक्सपीरिंयस होना जरूरी है।

असिस्टेंट प्रोफेसर

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके साथ कैंडिडेट ने NET की परीक्षा पास की हो। पीएचडी डिग्री वाले उम्मीदवारों को NET से छूट दी जाएगी। वहीं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती की ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.curaj.ac.in पर जाएं।

फिर Recruitment सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती में आवेदन का लिंक मिलेगा।

इस पर क्लिक करके मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें और जो जानकारी जिस बॉक्स में मांगी जाए, वह उसी में भरें।

इसके बाद फोटोग्राफ और साइज स्कैन करके सही साइज में फोटो अपलोड करें।

अब कैटेगिरी के हिसाब से एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें।

आवेदन पत्र को ऑनलाइन सब्मिट करें। वहीं एक प्रिंट आउट निकालकर आपको रिलेटेड डॉक्यूमेंट्स के साथ विश्वविद्यालय भेजना होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़