फेस्टिवल के दौरान फूड पॉइजनिंग न हो जाए, इन 4 टिप्स सेहत रखें ख्याल

food poisoning
Pixabay

त्योहार हमेशा खुशियां और मस्ती लेकर आते हैं। लेकिन त्योहार के समय लोग कुछ ज्यादा ही फूड का सेवन कर लेते हैं। जिसके चलते उन्हें फूड पॉइजनिंग का शिकार हो जाते हैं। होली के दिन तला भुना और ओवर ईटिंग के कारण से कई समस्याएं परेशान कर देती हैं। इन समस्या से बचने के लिए त्योहार पर पर इन टिप्स को फॉलो करें।

त्योहार के समय लोग अत्यधिक तरह-तरह के पकवान खाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर का खाना पसंद भी करते हैं। मौज-मस्ती के इस त्योहार पर लोग कई बार तला-भुना कुछ हद से ही ज्यादा सेवन कर लेते हैं, जिससे ओवर ईटिंग हो जाती है और इसके कारण से फूड पॉइजनिंग की दिक्कत होने लगती है। अगर आपको भी अधिक खाने से प्रॉब्लम होने लगती है। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपको काफी मदद करेंगी।

त्योहारों पर फूड पॉइजनिंग की समस्या से कैसे बचाएं

- अगर आप गंदे हाथों से खाना खाते हैं, तो कई बार समस्या हो सकती है। हाथों की स्वच्छता को बनाएं रखें। रंगों से खेलने के बाद अपने हाथों को अच्छे से धोएं। किचन में रखें गंदे बर्तनों को साफ रखें। गंदे बर्तन में खाने से भी दिक्कत हो सकती है।

- फूड पॉइजनिंग की समस्या से बचने के लिए फ्रेश खाना खाएं। बासी खाना पेट खराब कर सकता है। त्योहार पर बाहर से खाना खाने से बचें। घर पर ही ताजा खाना खाएं।

- होली के दिन नमकीन और मिठाई व गुजिया को खाकर मजा ही आ जाता है। बहुत ज्यादा मिठाइयां खाकर और नमकीन खा लेते हैं। फ्राइड खाना जैसे कि पकोड़े और पूड़ी खाने से फूड पॉइजनिंग हो जाती है। इन चीजों को जरुरत से ज्यादा खा लिया जाए तो पेट की समस्या होने लगती है।

- त्योहार के दिन खुद को हाइड्रेटेड जरुर रखें, खूब मात्रा में पानी पिएं ऐसा करने से क्रेविंग कम हो जाती है और फूड पॉइजनिंग का रिस्क नहीं होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़