Health Tips: ब्लड प्रेशर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने के 3 आसान उपाय, डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान!

अगर आपको भी अचानक से आपका ब्लड प्रेशर हाई की समस्या होती है, तो आपको फौरन कुछ नेचुरल तरीके अपनाने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना डॉक्टर और दवा के हाई ब्लड प्रेशर को फौरन कंट्रोल कर सकते हैं।
आज के समय में सिर्फ बड़े लोगों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी यह अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि ब्लड प्रेशर के हाई होने पर आपको क्या करना चाहिए कि यह फौरन कंट्रोल हो जाए। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और अचानक से आपका ब्लड प्रेशर हाई हो गया है, तो आपको फौरन कुछ नेचुरल तरीके अपना सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना डॉक्टर और दवा के हाई ब्लड प्रेशर को फौरन कंट्रोल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डेंगू से रहें सावधान! मानसून में जानलेवा हो सकता है यह बुखार, ऐसे करें खुद का बचाव | Dengue Symptoms and Causes
डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज
डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इससे हार्ट रेट धीमी हो जाती है और ब्लड वेसेल्स को भी आराम मिलता है। कुछ मिनट तक ऐसा करने से ब्लड वेसेल्स जल्दी और नेचुरली तरीके से कंट्रोल हो जाता है।
ठंडे पानी से धोएं चेहरे
अगर अचानक से आपका बीपी बढ़ जाता है, तो आपको फौरन ठंडे पानी से चेहरे को धोना चाहिए। वही पैरों को कुछ देर के लिए ठंडे पानी में भिगोना चाहिए। इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ती है। ऐसा करने से दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता मिलती है। साथ ही यह चिंता और तनाव कम करता है।
नींबू पानी पिएं
जब भी आपका बीपी बढ़ जाए, तो आपको नींबू पानी पीना चाहिए। इसमें आपको चीनी और नमक नहीं मिलाना है। सादा नींबू पानी पीने से शरीर में पोटैशियम की कमी पूरी होती है। पोटैशियम से सोडियम को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे ब्लड वेसेल्स को भी आराम मिलता है। यह ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में मदद करता है।
अन्य न्यूज़












