सुबह खाली पेट हरी Elaichi चबाने से सुधरेगा Digestion, गैस और भारीपन से मिलेगी राहत

रोज सुबह खाली पेट इलायची चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस, अपच व पेट के भारीपन से राहत मिलती है। यह शरीर की सूजन घटाने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और खाना पचाने में भी मदद करती है। इसके अलावा इलायची मुंह की बदबू दूर करने और दांतों को बैक्टीरिया से बचाने में असरदार है।
क्या आपको इलायची खाना पसंद है, तो बढ़िया है यदि नहीं, तो अभी से इलायची खाना शुरु कर दें। सुबह-सुबह खाली पेट इलायची चबाने से दिन की अच्छी शुरुआत मानी जाती है। दरअसल, छोटी-सी दिखने वाली इलायची सिर्फ चाय या मिठाई में खुशबू बढ़ाने के काम नहीं आती है बल्कि इसमें कुछ ऐसे एक्टिव कंपाउंड पाएं जाते हैं, जो डाइजेशन से संबंधित समस्याओं को ठीक करते हैं।
रोज सुबह एक इलायची खाने के क्या फायदे हैं?
गैस की समस्या हो या फिर पेट फूलना या खाना खाने के बाद भारीपन जैसे दिक्कतें हो, इलायची का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना हरी इलायची खाना शुरु करेंगी, तो आपको मिलेंगे जबरदस्त फायदे।
गैस और पेट के भारीपन को कम करने में मदद करती है इलायची
बार-बार आपका पेट फूलता है या गैस की परेशानी रहती है, तो इलायची आपको राहत दिलाने का काम करता है। इसमें सिनेओल और टार्पिनिल एसीटेट जैसे एक्टिव वॉलेटाइल ऑयल्स पाए जाते हैं। इन कंपाउंड्स का कनेक्शन डाइजेस्टिव सिस्टम की मसल्स को रिलैक्स करने से हैं। वहीं, इलायची में एंटीस्पास्मोडिक भी पाया जाता है। यह पेट में जमा गैस और हवा को बाहर निकालता है। रोजाना सुबह इसे लेने से पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
शरीर की सूजन कम करना और एक्स्ट्रा पानी बाहर निकालना
असल में इलायची एक प्रकार से दवा की तरह कार्य करती है, जो कि शरीर से पेशाब के रास्ते एक्स्ट्रा पानी और नमक को बाहर निकालने में मदद करती हैं। सबसे जरुरी बात यह है कि इससे शरीर को जरुरी इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस नहीं होता है। यदि आपके शरीर में सूजन हैं या वॉटर रिटेंशन की दिक्कत है, तो आप इलायची खा सकती हैं। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।
खाना पचाने में कर सकती है मदद
मिठाईयों से लेकर बिरयानी जैसी डिशेज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। वैसे यह स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि लिवर से बाइल निकलने की प्रॉसेस को भी ठीक करता है। बाइल खाने को डाइजेस्ट करने की प्रक्रिया में मदद करता है।
मुंह की बदबू और दांतों के लिए फायदेमंद
जब आप खाना खाएं तो उसके बाद इलायची को जरुर चबाएं। ऐसा करने से मुंह की बदबू दूर होती है। वहीं, इलायची में ऐसे गुण होते हैं, जो दांतों में कीड़ा (कैविटी) और गंदगी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाते हैं। इसलिए इलायची सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं बल्कि आपके मुंह और दांतों की सेहत के लिए बढ़िया हैं।
अन्य न्यूज़














