Summer Body Cooling: Jeera या Saunf? जानें गर्मी को मात देने का रामबाण घरेलू नुस्खा

health tips
Creative Common License

सौंफ और जीरा दोनों की तासीर और गुण अलग-अलग होते हैं। जीरा पाचन मजबूत करता है और सौंफ शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों में किसका सेवन कब और कैसे करना चाहिए।

गर्मियों में लोग शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं। खासतौर पर रसोई में मौजूद जीरा और सौंफ का सेवन गर्मी में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सौंफ और जीरा दोनों ही आपके शरीर को अलग-अलग तरीके से लाभ पहुंचाती हैं। वहीं यह पाचन से लेकर शरीर की गर्मी तक को कम करने में मदद करती है। वहीं अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गर्मी में जीरा और सौंफ में से क्या फायदेमंद है।

बता दें कि सौंफ और जीरा दोनों की तासीर और गुण अलग-अलग होते हैं। जीरा पाचन मजबूत करता है और सौंफ शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों में किसका सेवन कब और कैसे करना चाहिए। जिससे कि आपका शरीर स्वस्थ रहे और गर्मी से आपको राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें: Summer Health Tips: Summer Superfood है सब्जा, Acidity और Body Heat का रामबाण इलाज, जानें Health Benefits

जानिए गर्मी में जीरा खाने के फायदे

पाचन होगा बेहतर

जीरा पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, गैस और ब्लोटिंग को कम करने में सहायता करता है। गर्मी के मौसम में पाचन हल्का बनाए रखने में जीरा फायदेमंद होता है।

बॉडी डिटॉक्स

जीरे का पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

वेट कंट्रोल

सुबह खाली पेट जारी पानी पीना चाहिए। इसके सेवन से फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो सकता है। जिससे वेट कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।

जानिए गर्मी में सौंफ खाने के फायदे

शरीर को मिलती है ठंडक

सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए गर्मियों के मौसम में इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखने में सहायता मिलती है।

एसिडिटी से राहत

वहीं खाना खाने के बाद अगर आप सौंफ चबाते हैं, तो इससे मुंह फ्रेश रहता है और एसिडिटी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

शरीर रहेगा हाइड्रेट

वहीं सौंफ का पानी पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और इसके सेवन से डिहाइड्रेशन का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

गर्मी में क्या ज्यादा बेहतर

अगर आपको पाचन से जुड़ी ज्यादा समस्याएं रहती हैं। जो आपके लिए जीरा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर शरीर में अधिक गर्मी, डिहाइड्रेशन या जलन महसूस होती है, तो सौंफ का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। वहीं कई लोग गर्मियों में सौंफ और जीरा दोनों का पानी बनाकर पीते हैं। जिससे आपके शरीर को डबल फायदा मिलता है।

सेवन का तरीका

सुबह के समय खाली पेट जीरा पानी पी सकते हैं।

रातभर भिगोई हुई सौंफ का पानी गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं किसी बीमारी में डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़