रोजाना 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे

plank exercise
Unsplash

प्रतिदिन प्लैंक एक्सरसाइज करने से वजन कम होता है। वहीं, आप इस एक्सरसाइज को रोजाना 5 मिनट अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करेंगी, तो आपको शरीर में कुछ खास बदलाव देखने को मिलेगा।

स्वस्थ रहने के लिए बेहतर डाइट और एक्सरसाइज बहुत जरुरी है। हालांकि, आप सही डाइट और एक्सरसाइज का फायदा तभी है, जब आप इसे अपने डेली रुटीन का हिस्सा बनाएं। कई लोग एक या दो दिन डाइट और वर्कआउट रुटीन फॉलो कर सकते हैं। लेकिन, इससे रिजल्ट न मिलते देख, इसे छोड़ ही देते हैं। वहीं, प्लैंक एक्सरसाइज वजन कम करने में कारगर है। इसे अगर आप रोजाना 5 मिनट वर्कआउट रुटीन में शामिल करेंगी, तो आपको शरीर में कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रोज करें प्लैंक एक्सरसाइज 

- प्रतिदिन आप 5 मिनट के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करती हैं, तो इससे मूड बेहतर होता है।

- जो लोग तनाव में रहते हैं या जिन्हें अक्सर चिड़चिड़ापन महसूस होता, उन्हें इसे जरुर करना चाहिए।

- इसे करने से कई स्टिफ हो चुकी मसल्स ठीक होती हैं और उससे स्ट्रेस कम होता है।

- अगर आप रोजाना 5 मिनट इस एक्सरसाइज को करते हैं, तो आपकी तोंद कम होगी।

- अगर आपका पेट लटका हुआ है, तो 1 महीने तक प्लैंक एक्सरसाइज कर, आपको काफी अंतर फील होगा।

- इसे करने से पेट की मांसपेशियों पर दवाब पड़ता है और बेली फैट कम हो सकता है।

- जिन लोगों को बैलेंस बनाने में मुश्किल होती है। इस एक्सरसाइज को रोज करने से, बैलेंस में सुधार हो सकता है। 

- इससे कोर मसल्स मजबूत होंगी और फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होगा।

- इसे 1 महीने तक रुटीन में शामिल करने से, आपको शरीर में ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका

- सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

- शरीर को एक सीध में रखें।

- हथेलियों और पैरों के पंजों पर दबाव डालें।

- प्लैंक की मुद्रा में आएं।

- शरीर को आपको एक सीध में रखना है।

- शरीर को ऊपर उठाएं।

- इस पोजिन को होल्ड करें।

- इसे आपको रोज 5 मिनट के लिए करना है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़